पानीपत में बीच बाजार रिश्‍ते का खून, भाभी को चाकू से मार डाला, कराना चाहता था देह व्‍यापार

Panipat Murder पानीपत में फतेहपुरी चौक में रात नौ बजे एक महिला की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या उसके देवर ने की। वह भाभी और पत्‍नी से देहव्‍यापार करना चाहता था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 09:39 AM (IST)
पानीपत में बीच बाजार रिश्‍ते का खून, भाभी को चाकू से मार डाला, कराना चाहता था देह व्‍यापार
पानीपत में बीच बाजार रिश्‍ते का खून, भाभी को चाकू से मार डाला, कराना चाहता था देह व्‍यापार

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में सरेबाजार रिश्‍ते का खून कर दिया गया। एक महिला को चाकू से गोदकर मार डाला। हत्‍या उसी  महिला के देवर ने की। देवर अपनी भाभी और पत्‍नी से देहव्‍यापार कराना चाहता था। जबकि दोनों इसके विरोध में थीं। 

पानीपत के व्यस्त चौक में से एक फतेहपुरी चौक पर रात करीब नौ बजे एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपित को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। आरोपित की पत्नी ने ही आरोप लगाया कि उसका पति उसे और भाभी से देहव्यापार करना चाहता था। इसका विरोध किया तो हत्या कर दी। जब उसका पति उनका पीछा कर रहा था, तब उन्होंने पुलिस को फोन भी किया था। अगर तभी पुलिस पहुंच जाती तो भाभी की जान बच सकती थी।

तहसील कैंप में भोला चौक के नजदीक ही प्रिया रहती है। यहीं पर डेढ़ महीने पहले उसकी भाभी कविता भी रहने लगी। दरअसल, दोनों के पति तहसील कैंप में काके की हट्टी के पास अलग रहते हैं। प्रिया ने बताया कि पति भरत उसे (प्रिया) और भाभी कविता से देह व्यापार करना चाहता था। इसी वजह से घर में झगड़ा होता था। तब दोनों देवरानी और जेठानी अलग रहने लगीं।

शनिवार रात को दोनों एक्टिवा पर बाजार आई थीं। दोनों चाऊमीन खाकर निकली। कविता एक्टिवा चला रही थी। तभी प्रिया ने देखा कि भरत उनका पीछा कर रहा है। उसने सौ नंबर पर कॉल कर बताया कि उन्हें जान का खतरा है। करीब पंद्रह मिनट बाद ही भरत ने पीछे से कविता को धक्का देकर नीचे गिराया। उसकी छाती में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब उसे लगा कि अब कविता नहीं बचेगी, वहां से भागने की कोशिश की। वहीं घर में छिपा भी। पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को फोन कर बचाने की लगाई थी गुहार

फतेहपुरी चौकी पर महिला ही नहीं, कानून व्यवस्था की भी हत्या हुई है। हत्यारे ने एक बार घर में घुसकर हमला किया। सिर पर चोट पहुंचाई। तोडफ़ोड़ कर दी। तब किला थाने में शिकायत दी। हमलावर को नहीं पकड़ा। वो सरेआम घूमता रहा।  एक बार घर में मारपीट की। महिला थाने में शिकायत दी। यहां पर भी सुनवाई नहीं हुई। सरेबाजार जब हत्यारा पीछा कर रहा था, तब सौ नंबर पर फोन मिलाया। सुरक्षा मांगी। तब भी पुलिस नहीं पहुंची। और अंजाम ये हुआ कि देवर ने चाकू से बिना हिचके धक्का देकर ताबड़तोड़ वार कर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारना चाहता था। पर वो किसी तरह बच गई। 

chat bot
आपका साथी