मुंबई के अर्जुन को हरियाणा मेंं कर्ण की नगरी में मिला जीवनदान, बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद बने सारथी

मुंबई के अर्जुन को कर्ण की नगरी करनाल में जीवनदान‍ मिला और इसमेें सारथी बने बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद। मुंबई के युवक अर्जुन का करनाल में इलाज हुआ और उनका सफल ऑपरेशन हुआ। यह चिकित्‍सा बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद की मदद से हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:52 PM (IST)
मुंबई के अर्जुन को हरियाणा मेंं कर्ण की नगरी में मिला जीवनदान, बॉलीवुड स्‍टार सोनू सूद बने सारथी
करनाल के अस्‍पताल में ऑपरेशन के बाद अर्जुन। सोनू सूद की फाइल फोटो।

करनाल, [पवन शर्मा]। मुंबई के अर्जुन को कर्ण की नगरी करनाल में जीवनदान मिला और इसमें सारथी बने बॉलीवुड स्‍टार साेनू सूद। मुंबई का होनहार फुटबॉलर अर्जुन फरवरी में दुघटना का शिकार हो गया था और आर्थिक दिक्‍कतों के कारण इलाज नहीं हो पाने के कारण उनका खेल कैरियर और जीवन संकट में था। इसेे बाद कर्णनगरी में उनका सफल इलाज हुआ और ऑपरेशन से जीवनदान मिला। ठीक होने की खुशी में अर्जुन के चेहरे पर आई मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की मदद से मुंबई के होनहार फुटबाॅलर अर्जुन का हुआ निश्शुल्क ऑपरेशन

अर्जुन को यह सौगात फिल्म अभिनेता सोनू सूद और उनकी हरियाणा टीम की बदौलत हासिल हुई। कॉल सेंटर में काम करने वाले अर्जुन के पिता नहीं है। बहन और मां का वही सहारा है। फरवरी में हुए सड़क हादसे में उसके घुटनों को खासा नुकसान पहुंचा लेकिन एमआरआइ तक के पैसे नहीं थे। अगस्त में स्थिति बिगड़ी तो चिकित्सकों ने ऑपरेशन में तीन लाख का खर्च बताया। बेहद परेशान अर्जुन के चचेरे भाई ने सोनू को ट्वीट किया तो तुरंत मदद मिली।

करनाल में स्पो‌र्ट्स इंजरी एक्सपर्ट से निश्शुल्क ऑपरेशन कराया। फ्लाइट, सफल ऑपरेशन व खाने-पीने का खर्चा उठाया। अब ऑपरेशन के बाद अर्जुन पूरी तरह फिट है। इससे उत्साहित सोनू अब हरियाणा के चिकित्सकों को जल्द अपने ड्रीम प्रोजेक्ट इलाज इंडिया से भी जोड़ रहे हैं।

मुंबई के उपनगर ठाणे के 23 वर्षीय अर्जुन को फरवरी में बाइक गिरने के कारण घुटनों में गंभीर चोट लग गई। । चिकित्सक ने तुरंत एमआरआइ कराने के लिए कहा लेकिन अर्जुन के पास इसके लिए पैसे नहीं थे। नतीजतन, दर्द निवारक दवाओं के सहारे अर्जुन ने कॉल सेंटर में काम जारी रखा। तकलीफ बढ़ने लगी तो फिर चिकित्सकीय सलाह ली। इस बार स्थिति और गंभीर होने पर चिकित्सक ने स्पष्ट सलाह दी कि तुरंत घुटने के तुरंत सर्जरी करानी होगी और इसमें करीब तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। यह अगस्त की बात है।

अर्जुन का मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि कुछ समझ नहीं आ रहा था कि किसके दर पर जाकर फरियाद केरें। ऐसे में चचेरे भाई शंकर ने अर्जुन की तरफ से फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर दिया। उम्मीद कम थी कि रिस्पांस मिलेगा लेकिन बहुत जल्द सोनू की ओर से गोविंद अग्रवाल ने न केवल प्रत्युत्तर दिया बल्कि, अर्जुन की पूरी रिपोर्ट लेकर अपनी हरियाणा टीम को जिम्मेदारी भी सौंप दी कि अर्जुन का जल्द ऑपरेशन कराएं। करनाल के विर्क अस्पताल के डायरेक्टर डा. बलबीर सिंह विर्क और डा. अमनप्रीत सिंह ने इसकी तिथि भी तय कर दी, जिसके बाद अर्जुन व कजिन के यहां आने का इंतजाम किया गया।

करनाल आने पर स्पो‌र्ट्स इंजरी एक्सपर्ट और वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डा. अमनप्रीत ने अर्जुन का सफल ऑपरेशन किया। इसके बाद अर्जुन के चेहरे पर खिली मुस्कान ने सबको राहत का एहसास कराया। मुंबई से लेकर करनाल तक मिली मदद से अभिभूत अर्जुन ने बेहद भावुक स्वर में सभी चिकित्सकों के साथ सोनू सूद और उनकी टीम के अहम सहयोगी गोविंद अग्रवाल तथा समाजसेवी प्रवेश गाबा का आभार जताया।

 अब 'इलाज इंडिया' मिशन से देश होगा स्वस्थ : सोनू

जागरण से फोन पर वार्ता में फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बताया कि हरियाणा और खासकर, करनाल से वह अलग जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि यहां बेहद कम समय में असम व मुंबई के दो मरीजों को नई जिंदगी मिली है। सितंबर में ही करनाल के न्यूरोसर्जन डा. अश्वनी कुमार ने असम से आई गुड्डी देवी के ब्रेन ट्यूमर का निश्शुल्क ऑपरेशन किया। इन प्रयासों ने पूरी टीम को हौसला दिया है।

उन्‍होंने कहा, अब पूरे हरियाणा के चिकित्सक मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट इलाज इंडिया में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे, जिसमें देश भर से लगभग 50 हजार डाक्टर जुड़ चुके हैं। इसमें ऑटामेटेड एप के जरिए चिकित्सक व मरीज संपर्क कर पाएंगे। करीब दस दिन में लांच होने जा रहे एप के सहारे हर माह लगभग 50 हजार निश्शुल्क सर्जरी हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें: बालों में कंघी कराने से मना किया तो मां ने सात साल की बेटी को मार डाला, अमृतसर की घटना

यह भी पढ़ें: हरियाणा की महिला IAS अफसर काे त्रिपुरा बुलाने पर अड़ी वहां की सरकार, जानें क्‍या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस शख्‍स के पास है धर्मेंद्र की अनमोल धरोहर, किसी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं

यह भी पढ़ें: रुक जाना न कहीं हार के: 10 लाख पैकेज की जाॅब छाेड़ी, पकाैड़े व दूध बेच रहे हैं हरियाणा के प्रदीप


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी