Weather Update: हरियाणा में देरी से आएगा मानसून, 12 को देगा दस्तक Panipat News

हरियाणा के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दक्षिण हरियाणा में 42.0 डिग्री तापमान पार कर सकता है। 24 व 25 जून को विभिन्न हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 01:12 PM (IST)
Weather Update: हरियाणा में देरी से आएगा मानसून, 12 को देगा दस्तक Panipat News
Weather Update: हरियाणा में देरी से आएगा मानसून, 12 को देगा दस्तक Panipat News

पानीपत/करनाल, जेएनएन। मानसून एक्सप्रेस निर्धारित समय से 15 दिन की देरी से चल रही है। सामान्य तौर पर जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा में मानसून दस्तक देता है। इस बार यह 12 जुलाई के बाद हरियाणा में दस्तक दे सकता है। मानसून में देरी के कारण धान की रोपाई में भी देरी होगी। साथ ही मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक भीषण गर्मी की संभावना जताई है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक, 23 जुलाई तक रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सिरसा व हिसार में तापमान फिर 42 डिग्री पार जा सकता है। उत्तर हरियाणा के पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला आदि में भी मौसम उमस भरा रह सकता है। राहत की बात है कि 24, 25 जून को क्षेत्र में बादल छा सकते हैं व हल्की बरसात हो सकती है। 

यह करें किसान 
उप कृषि निदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास के मुताबिक खेतों में जितनी बरसात होती है जल संग्रह करने का प्रयास करें। खेतों के पानी को बाहर न निकालें, ताकि नमी रहे। मानसून आने तक खेत की अच्छी तैयारी करें। मानूसन जब दस्तक देगा धान रोपाई का काम शुरू कर दें। किसान वैकल्पिक फसल अरहर व मक्का का ज्यादा तवज्जो दें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी