विकास के लिए कड़वे घूंट भी भरने होंगे

नगर निगम ठीक से काम नहीं कर रहा है। पार्षदों का इसमें दोष नहीं है। अधिकारी ही सही तरीके से काम नहीं कर रहे। आए दिन अखबारों में निगम की भ्रष्टाचार संबंधी खबरें छपती हैं। अधिकारियों के परिजन भी इससे परेशान होते होंगे। नगर निगम को ऐसे नहीं चलने दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 07:20 AM (IST)
विकास के लिए कड़वे घूंट भी भरने होंगे
विकास के लिए कड़वे घूंट भी भरने होंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम ठीक से काम नहीं कर रहा है। पार्षदों का इसमें दोष नहीं है। अधिकारी ही सही तरीके से काम नहीं कर रहे। आए दिन अखबारों में निगम की भ्रष्टाचार संबंधी खबरें छपती हैं। अधिकारियों के परिजन भी इससे परेशान होते होंगे। नगर निगम को ऐसे नहीं चलने दिया जाएगा। यहां पार्षदों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं है। सामान रखने के लिए वेयर हाउस नहीं है। भवन देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे बिना नक्शा पास कराए ही इसमें हॉल बनाया है। मीटिग हॉल में दो गेट होने चाहिए, लेकिन एक ही है। यह बातें शहरी विधायक प्रमोद विज ने हाउस की बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए कड़वे घूंट भरने के लिए तैयार है। ड्रेन नंबर एक के साथ कब्जे की जानकारी ली गई है। कब्जे हटाए जाएंगे, ताकि बाईपास बन सके। उन्होंने अधिकारियों को मॉडल टाउन में रजवाहे वाली सड़क के साथ तीन रास्तों पर हुए कब्जे हटाने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने बताया तहसील से भी मलकियत का रिकार्ड नहीं मिला है। विधायक ने कहा कि जिन लोगों के कब्जे हैं, उनसे मलकियत के दस्तावेज लें।

377 विकास कार्य चल रहे

विधायक ने कहा कि 377 विकास कार्य चल रहे हैं। जिन कामों के वर्क आर्डर हो चुके हैं। और चल रहे हैं। उनकी जानकारी निगम सभी पार्षदों को उपलब्ध कराई जाए। निगम अधिकारी पार्को में मेंटेनेंस की व्यवस्था करें। करोड़ों रुपये लगाकर पार्क बनाए गए हैं तो इनकी मेंटेनेंस क्यों नहीं की जा रही।

आरएसएस कार्यालय के सामने छत्रपति के स्थान पर गलत प्रतिमा स्थापित : विधायक ने आरएसएस कार्यालय के सामने छत्रपति शिवाजी की गलत प्रतिमा लगाने का मामला भी रखा। उन्होंने कहा कि अधिकारी बताएं कि इस प्रतिमा को किसने पास किया है। यह छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगती ही नहीं। इसकी अनेक शिकायतें उन्हें मिली हैं।

अल्ट्रा मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे

विधायक ने कहा कि पार्को पर पैसा खर्च करने के स्थान पर रमेशनगर में अल्ट्रा मॉडल प्राइमरी स्कूल बनाया जाएगा। साथ ही कोमल सैनी के वार्ड में भी जो स्कूल जर्जर हो गया है, उसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ले फैसला

शहरी विधायक ने कहा कि स्ट्रीट लाइट के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जल्द फैसला ले। एमबी में 3200 रुपये जिस लाइट के दिखाए गए हैं, वह कंपनी 1100-1200 में देने के लिए तैयार है। इस मामले में दो से तीन दिन में फैसला लिया जाना चाहिए।

कौन से ट्यूबवेल खराब

विधायक ने शहर में पानी आपूर्ति के खराब ट्यूबवेल और जो चल नहीं रहे, उनकी जानकारी भी मांगी। विधायक ने कहा कि नए ट्यूबवेल तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन जो चल नहीं रहे अथवा खराब पड़े हैं उन पर किसी का ध्यान नहीं है।

chat bot
आपका साथी