अंबाला में नेपाल की युवती को देह व्यापार में धकेला, खुद भी करता रहा दुष्कर्म

युवती दो साल नेपाल से करनाल आई थी। यहां वह किसी काेठी में काम करती थी। जय शर्मा ने युवती को बातों में उलझा लिया। अंबाला रोहित उर्फ योगेश के पास लाया। रोहित ने दुष्कर्म किया और देह व्यापार में धकेल दिया। एक महिला ने भी साथ दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 07:59 PM (IST)
अंबाला में नेपाल की युवती को देह व्यापार में धकेला, खुद भी करता रहा दुष्कर्म
महिला पुलिस ने आरोपित रोहित उर्फ योगेश को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। अंबाला में देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेपाल से आई 22 वर्षीय युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। आरोपित खुद भी उससे दुष्कर्म करता रहा। इस धंधे में आरोपित युवक के अलावा एक अन्य व्यक्ति व महिला भी शामिल है।

युवती किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से निकली और दिल्ली पहुंचकर अपनी बहन को सारी आपबीती बताई। इसके बाद युवती वहां से 12 जुलाई को अंबाला महिला थाना पहुंची और आरोपित रोहित उर्फ योगेश, जय शर्मा व महिला गीता रानी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। महिला पुलिस ने आरोपित रोहित उर्फ योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। 

नेपाल से काम की तलाश में आई थी युवती

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती दो साल नेपाल से करनाल आई थी। यहां वह किसी काेठी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जय शर्मा नाम के युवक से हुई। जान-पहचान हो जाने के बाद उसने युवती को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद जय शर्मा उसे अंबाला रोहित उर्फ योगेश के पास ले आया। यहां रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। वह यहां से जबरन युवती को अलग-अलग जगहों पर भेजता था और खुद भी दुष्कर्म करता रहा।

4 जुलाई को आरोपितों के चंगुल से बच निकली

परेशान होकर युवती ने किसी तरह इस दलदल से निकलने की ठानी। चार जुलाई को वह किसी तरह दिल्ली अपनी बहन के पास पहुंची। यहां उसने अपनी बहन को सारी आपबीती सुनाई। इस पर आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने का फैसला लिया। पीड़िता के अनुसार, इस धंधे में एक अन्य महिला गीता रानी भी शामिल थी। इसके बाद 12 जुलाई को वह अंबाला महिला थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी। 

आरोपित को दो दिन के रिमांड पर लिया

महिला थाना एसएचओ देवेंद्र कौर ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ चल रही है। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी