रोहतक-जींद सीमा पर लूट, दिल्ली से मोहाली जा रहे व्यक्ति से स्कार्पियो लूटी

रोहतक-जींद सीमा पर बदमाशों ने दिल्‍ली से मोहाली जा रहे युवक से युवक से स्‍कार्पियो लूट ली। पांच से छह बदमाश कार में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:19 PM (IST)
रोहतक-जींद सीमा पर लूट, दिल्ली से मोहाली जा रहे व्यक्ति से स्कार्पियो लूटी
रोहतक-जींद सीमा पर लूट, दिल्ली से मोहाली जा रहे व्यक्ति से स्कार्पियो लूटी

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। कार सवार पांच से छह बदमाशों ने दिल्‍ली से मोहाली जा रहे युवक से स्‍कार्पियों लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रात को दिल्ली से मोहाली जा रहे एक व्यक्ति से कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर स्कार्पियों गाड़ी लूट ली। जुलाना में गाड़ी लूटपाट की यह तीसरी घटना हैं। स्कार्पियों गाड़ी लूटने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है। 

गांव भागोमाजरा जिला मोहाली पंजाब निवासी सतनाम सिंह ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह किसी कार्य के लिए दिल्ली गया हुआ था। देर रात को वह दिल्ली से वापस मोहाली जा रहा था। जब वह गांव पौली व किलाजफरगढ़ के बीच में पहुंचा कार सवार पांच-छह बदमाश आए। जहां पर बदमाशों ने कार को सड़क के बीच में खड़ा कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तो युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी से नीचे उतार लिया।

इसके बाद बदमाश उसकी गाड़ी को लेकर रोहतक की तरफ फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन गाड़ी लूटने वालों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पांच-छह अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है। 

रोहतक-जींद सीमा पर बढ़ रही लूटपाट की घटनाएं 

जिले में लूटपाट की वारदात बढ़ रही है। सबसे ज्यादा लूटपाट की घटनाएं रोहतक व जींद जिले की सीमा के लगते एरिया में हो रही है। पिछले दो माह में पौली गांव के आसपास के एरिया में गाड़ी छीनने की तीन घटनाएं हो चुकी है। हालांकि दो दिन पहले ही पुलिस ने लूटपाट गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया था। इसमें गाड़ी लूटने के आठ वारदातों का खुलासा हुआ है।

chat bot
आपका साथी