आज रात से बरसेंगे मेघा, मिलेगी गर्मी से राहत

बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवा आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में आज 29 जून रात्रि को बारिश की संभावना है। 30 जून से दो जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 09:12 PM (IST)
आज रात से बरसेंगे मेघा, मिलेगी गर्मी से राहत
आज रात से बरसेंगे मेघा, मिलेगी गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, पानीपत : बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवा आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में आज 29 जून रात्रि को बारिश की संभावना है। 30 जून से दो जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवा के चलने के कारण मौसम खुश्क व गर्म रहा। जिस कारण दिन के तापमान के साथ साथ रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हवा में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने से वातावरण में नमी की अधिकता होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस संभावना को देखते हुए 29 रात्रि से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी से लोगों ने परेशानी झेली। दिन भर पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा था। गर्म हवाएं चल रही थी। सुबह आंशिक रूप बादल छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में छाया सन्नाटा

गर्मी अधिक होने के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। पिछले चार पांच दिनों से बाजारों में सन्नाटे की स्थिति बन रही है। सेठी चौक पर धागे कारोबारी ओपी गोयनका ने बताया कि इन दिनों हैंडलूम का सीजन पीक पर होता है। इस बार बाजारों में सन्नाटा बना हुआ है। सुबह शाम ही लोगों की आवाजाही मार्केट में हो पा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर पीएम 2.5 औसतन 93 दर्ज किया गया। सामान्य स्तर 90 अंक गिना जाता है।

chat bot
आपका साथी