शहीदे आजम को किया याद

केंद्रीय विद्यालय बिहोली में शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रिसिपल सुनीता ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 09:08 AM (IST)
शहीदे आजम को किया याद
शहीदे आजम को किया याद

जागरण संवाददाता, समालखा : केंद्रीय विद्यालय, बिहोली में शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रिसिपल सुनीता ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। प्रिसिपल ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह सदा अमर रहेंगे। हमें शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखा चाहिए। 23 साल की छोटी उम्र में इतना बड़ा साहसिक कार्य महापुरुष ही कर सकते हैं। छात्रा सवेरा, तन्नु, साक्षी, अंशुल और भारती ने भगत सिंह पर बने गीतों पर प्रस्तुति दी। शिक्षक राजेश वशिष्ठ ने बच्चों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति प्रेरित किया। मंच संचालक शिक्षक हरिओम ने किया। इस मौके पर बी दत्त, सुनीति पटनायक, संदीप, डॉ. अंजू चतुर्वेदी, रेखा, नीतू, संदीप कोच, पूजा, उर्वशी, मंजू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी