जैव विविधता दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में मानसी और गौतम प्रथम

आइबी महाविद्यालय में जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। करनाल के मानसी व गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 07:01 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 07:01 AM (IST)
जैव विविधता दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में मानसी और गौतम प्रथम
जैव विविधता दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में मानसी और गौतम प्रथम

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी महाविद्यालय में जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। करनाल के मानसी व गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. निधान सिंह ने बताया कि जैव-विविधता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ग्रह पर जीवन सिर्फ इस जैव विविधता के कारण ही संभव है। प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। पोस्टर मेकिग, निबंध लेखन और प्रश्नोतरी में केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु व हरियाणा से लगभग 1000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। सबसे अधिक उत्साह प्रश्रोत्तरी को लेकर देखा गया है। सुबह 11:30 से 12 बजे तक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे-:

प्रथम पुरस्कार : गौतम, करनाल एवं मानसी, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल

द्वितीय पुरस्कार : नियति, आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल

तृतीय पुरस्कार : खुशबू, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक एवं प्रतिभा आइबी कॉलेज

सांत्वना पुरस्कार : शांतनु श्रीनिवासन, चेन्नई एवं अक्षय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, हिसार।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में जीव विज्ञान विभाग से प्रो. पवन कुमार, प्रो. चिकी, प्रो. अंजुश्री, प्रो. रजनी, प्रो. पूजा जैन एवं प्रो. महक का सराहनीय प्रयास रहा है।

chat bot
आपका साथी