मनोहर लाल बोले, महिलाओं को संबल देगी वूमन पावर लाइन Panipat News

मतलौडा अनाज मंडी में कमल शक्ति महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने कहा वूमेन पावर लाइन की टीम एक महीने तक मनचलों पर नजर रखेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 10:39 AM (IST)
मनोहर लाल बोले, महिलाओं को संबल देगी वूमन पावर लाइन Panipat News
मनोहर लाल बोले, महिलाओं को संबल देगी वूमन पावर लाइन Panipat News

पानीपत, [सुनील मराठा]। पहले नवरात्र पर सीएम मनोहर लाल ने महिलाओं को सौगात दी है। उन्होंने रविवार को घोषणा की कि मनचले और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले अब सावधान हो जाएं। सरकार महिलाओं के लिए वूमन पावर लाइन का गठन करेगी। यह 24 घंटे काम करेगी। वह मतलौडा की अनाज मंडी में कमल शक्ति महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरीशुदा और स्कूल कॉलेज जाने वाली बहन-बेटियों को किसी भी मनचले से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। पीडि़ता पावर लाइन पर सूचना देगी। वह अपना नाम व मोबाइल नंबर बताने या न बताने के लिए स्वतंत्र होंगी। बस आरोपित का हुलिया, नाम या मोबाइल नंबर बताना होगा। 

होगी काउंसिलिंग 

ऐसे लोगों की काउंसिलिंग की जाएगी। उन्हें चेतावनी दी जाएगी। उन मनचलों से बहन-बेटियों की इज्जत करने का संकल्प कराया जाएगा। उन्हें प्रत्येक तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। फोन कर अपने आचरण के बारे में पावर लाइन को बताएंगे। वूमन पावर लाइन की टीम एक महीना तक आरोपित की हरकतों पर नजर रखेगी। यदि वह आदत नहीं सुधारते हैं तो फिर पुलिसिया इंतजाम किए जाएंगे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, रविंद्र मच्‍छरौली, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी