मनजीत रंगा बने यंग ब्रिगेड के हलका अध्यक्ष
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र कुटानी ने पानीपत ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा की है। मनजीत रंगा बड़ौली को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र कुटानी ने पानीपत ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा की है। मनजीत रंगा बड़ौली को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिजेंद्र ने बताया कि जल्द ही रिक्त जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।