सुहागरात के लिए होटल पहुंचा था जोड़ा, दुल्हन को भगा ले गया कांग्रेस नेता का बेटा
पानीपत में लव जेहाद का मामला समाने अाया है। एक हैंडलूम व्यवसायी की बेटी शादी को एक मुस्लिम युवक भगा लग गया। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन होटल में सुहागरात के लिए पहुंचे थे।
जेएनएन, पानीपत। शादी के बाद होटल में हनीमून मनाने गई शहर के प्रतिष्ठित हैैंडलूम व्यवसायी की बेटी को लेकर मुस्लिम कांग्रेस नेता का बेटा फरार हो गया। करनाल रोड स्थित एक बैैंक्वेट हॉल में भव्य आयोजन के बाद नवविवाहित जोड़ा करनाल के होटल में रात रुका था। यहीं से मुस्लिम युवक कार में युवती को लेकर फरार हो गया। सूचना है कि लड़के का निकाह 22 मार्च को उत्तरप्रदेश के शामली के कांधला में होना था।
करनाल के आलीशान होटल से मर्सिडीज में लेकर हुआ फरार, नोएडा के होटल बरामद
पारिवारिक प्रतिष्ठा की वजह से वर और वधू पक्ष बुरी तरह आहत है। दोनों परिवार सेक्टर 12 के ही रहने वाले हैैं। सूचना है कि लड़की को नोएडा के एक होटल से बरामद कर लिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर इस प्रकरण में कुछ भी पुष्टि नहीं कर रही।
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन सुहागरात मनाने होटल पहुंचे थे, मुस्लिम युवक दुल्हन को भगा लग गया
जानकारी के अनुसार, पानीपत के एक हैंडलूम व्यापारी ने धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की थी। शादी का भव्य समारोह पानीपत के एक बैैंक्वेट हॉल में हुआ। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के लिए सुहागरात का इंतजाम करनाल के एक आलीशान होटल में किया गया था। बताया जाता है कि युवती का एक मुस्लिम युवक से पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। नवविवाहित जोड़ा होटल पहुंचा तो मुस्लिम युवक होटल पहुंचा और दुल्हन उसकेसाथ भाग गई।
लड़की को लेकर कथित तौर पर फरार होने वाला युवक सनौली रोड पर कारोबार करने वाले मुस्लिम कांग्रेसी नेता का बेटा है। शहर की राजनीति में दखल के कारण उक्त परिवार सत्ता पक्ष की काफी नामी हस्तियों को भी चुनौती दे चुका है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक मर्सिडीज कार से करनाल स्थित आलीशान होटल lपहुंचा था। वहां पहले से तैयार नवविवाहिता ने अपने हाथों की मेहंदी और चूड़े की परवाह भी नहीं की। माता और पिता की आबरू को ताक पर रख मुस्लिम युवक के साथ फरार हो गई।
बताया जाता है कि मजबूत कद काठी के कारण उक्त युवक और उसके भाइयों का शहर में रंगदारी का समानांतर धंधा भी चलता है। सूचना है कि मंगलवार दोपहर लड़की को नोएडा स्थित एक होटल से बरामद कर लिया गया। लड़की को वह प्रताडि़त भी करने लगा था। मारपीट के बाद लड़की ने खुद ही अपने बारे में सूचना दी थी। लड़के के बारे में स्पष्ट सूचना नहीं मिल पा रही है।
बताया जाता है कि परिजनों के सामने बड़ी चुनौती है कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। शादी का कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है। इसलिए दोनों परिवारों के लोगों के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैैं। हजारों लोगों की उपस्थिति में शाही अंदाज में हुई शादी का हश्र परिचितों और रिश्तेदारों को भी सहज रूप से स्वीकार नहीं हो रहा।