थर्मल झील में तेंदुआ, चालक ने ट्रक के कैबिन में बंद हो बनाई वीडियो क्लिप Panipat News

थर्मल पावर प्लांट की राखी झील में तेंदुआ देखा गया है। थर्मल प्रशासन की सूचना पर पहुंची वन्य-जीव विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू करने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 10:00 AM (IST)
थर्मल झील में तेंदुआ, चालक ने ट्रक के कैबिन में बंद हो बनाई वीडियो क्लिप Panipat News
थर्मल झील में तेंदुआ, चालक ने ट्रक के कैबिन में बंद हो बनाई वीडियो क्लिप Panipat News

पानीपत, जेएनएन। थर्मल पावर प्लांट की राखी झील में तेंदुआ देखा गया है। थर्मल प्रशासन की सूचना पर पहुंची वन्य-जीव विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू करने के लिए दो पिंजरे लगा दिए हैंं। पिंजरे में बकरी बांधी गई हैं। आसपास के गांव खुखराना, सुताना, सौदापुर, नोहरा और जाटल में भय का माहौल है। झील से राख भरने आए ट्रक चालकों ने झाड़ियों में तेंदुआ देखा। डर के कारण चालक ने खुद को ट्रक के कैबिन में बंद कर वीडियो क्लिप बना ली।

थर्मल के चीफ इंजीनियर एसएल सचदेवा ने बताया कि तेंदुए की सूचना ट्रक चालकों से मिली थी। वन्य-जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैरों के निशान देखे। टीम ने भी तेंदुआ होने की आशंका जताई। थर्मल की राखी झील पर दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। इनमें दो बकरी बांधी गई हैं। पिंजरे पर नजर रखी जा रही है। राख की लोडिंग बंद कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे सूचना आग की तरह आसपास गांवों में पहुंच गई। गांव खुखराना के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि सबसे नजदीक उनका गांव है। शाम होने से पहले ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। बच्चों को दिन में भी घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। पशुओं की भी सुरक्षा की जा रही है।

थर्मल प्रशासन की सूचना और पंजों के निशानों को देखते हुए पिंजरे लगाए गए हैं। जरूरी नहीं है कि तेंदुआ हो, बड़ी जंगली बिल्ली भी हो सकती है। एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।

निवेदिता, वन मंडल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी