महिलाओं ने घर घर जाकर लगाएं पौधे, बहू बेटियों का दिया नाम

मॉडल टाउन विराट नगर में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को पौधरोपण अभियान शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 08:05 AM (IST)
महिलाओं ने घर घर जाकर लगाएं पौधे, बहू बेटियों का दिया नाम
महिलाओं ने घर घर जाकर लगाएं पौधे, बहू बेटियों का दिया नाम

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन विराट नगर में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। टीम के सदस्यों ने घर घर जाकर पौधे बांटे। शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, महामंत्री बेला भाटिया और डॉक्टर हेमा रमन ने नींबू, अमरूद और आम के पौधे घर-घर जाकर लगाएं। उस घर की किसी बेटी या बहू के नाम पर पेड़ का नाम भी रखा। महिला मोर्चा की सदस्यों ने संदेश दिया की हमारी बेटियां भी इन पेड़ों के समान ही होती है। समय पर खाद एवं पानी देंगे तो वह एक दिन इन पेड़ों की तरह सशक्त बनेंगी। अंजू गर्ग, संतोष मदान, सरोज, विजय कुमारी धमीजा, भगवान देवी चुघ, निर्मल डावर, विमला, गुरबचन कौर, पर¨मदर कौर, मंजू बेनीवाल, रेणु महाजन, सरोज और विजय धमीजा के घर पौधे लगाए गए। पौधरोपण में सुधांशु हरिया, अनिल मदान और डॉक्टर राजेश्वर गर्ग ने सहयोग किया।

बच्चों ने लगाए पौधे

¨नबरी गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों ने पौधे लगाए। कला अध्यापक सुरेंद्र राठी ने बच्चों से कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रख कर हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। औद्योगिकीकरण की आड़ में मानव ने पौधों को काटना शुरू कर दिया है। जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी कर्मवीर भारद्वाज, सुरजीत ¨सह, देवेंद्र ¨सह, सुरेश, प्रदीप, राजेश, डॉ. ऋषिराम और जोगेंद्र ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी