कंबल उद्योगों में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा

¨हद मजदूर सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रमिकों से संबंधित चार-चार विभाग ईपीएफ, ईएसआई, श्रम विभाग और श्रम कल्याण विभाग के होते हुए श्रमिकों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:28 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:28 AM (IST)
कंबल उद्योगों में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा
कंबल उद्योगों में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा

जागरण संवाददाता, पानीपत : ¨हद मजदूर सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि श्रमिकों से संबंधित चार-चार विभाग ईपीएफ ईएसआई, श्रम विभाग व श्रम कल्याण विभाग के होते हुए भी श्रमिकों की समस्याओं की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुष्पेंद्र शर्मा कुटानी रोड, नूरवाला रोड, बरसत, बबैल रोड पर स्थित कंबल उद्योगों में गेट मी¨टग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कंबल उद्योगों में श्रमिकों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा। महंगाई के दौर में 150-200 रुपये प्रतिदिन पर वर्कर काम करने पर मजबूर है। यदि कंबल उद्योगों ने श्रमिक कानूनों को लागू करते हुए श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देना शुरू नहीं किया तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेवारी संबंधित विभागों की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी मिल रही है। सरकार ने कानून तो बना दिया, लेकिन उसे लागू करवाने वाले विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। जिससे श्रमिकों को उनका हक नहीं मिल पा रहा।

chat bot
आपका साथी