श्रम विभाग ने आठ मजदूरों को कराया मुक्त

इफ्टू के प्रांतीय संयोजक एवं आरटीआइ कार्यकर्ता पीपी कपूर ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को डीसी सुमेधा कटारिया को फैक्ट्री में श्रमिकों को बंधक बनाकर रखने की शिकायत की थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 07:12 AM (IST)
श्रम विभाग ने आठ मजदूरों को कराया मुक्त
श्रम विभाग ने आठ मजदूरों को कराया मुक्त

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्रम विभाग ने जाटल रोड शोंधापुर स्थित एक टैक्सटाइल फैक्ट्री पर छापा मारकर चार महिलाओं सहित आठ बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। इसकी शिकायत इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (इफ्टू) ने डीसी को दी थी।

इफ्टू के प्रांतीय संयोजक एवं आरटीआइ कार्यकर्ता पीपी कपूर ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को डीसी सुमेधा कटारिया को फैक्ट्री में श्रमिकों को बंधक बनाकर रखने की शिकायत की थी। यहां पर उनको डरा धमकाकर रोजाना 16-16 घंटे तक जबरन काम कराया जाता है। फैक्ट्री मालिक बाहर भी नहीं जाने देता। यहीं पर छोटे-छोटे क्वार्टर बनाए गए हैं। इनमें शमीम, माजिदा, साहिबा, साजिया, लादेन, सद्दाम, मुस्लिम व सुरेशा बेगम शामिल थे। ये सब श्रमिक मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी