कुरुक्षेत्र सांसद सैनी ने कहा, पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस Panipat News

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने सीएए मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 05:12 PM (IST)
कुरुक्षेत्र सांसद सैनी ने कहा, पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस Panipat News
कुरुक्षेत्र सांसद सैनी ने कहा, पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस Panipat News

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने सीएए मुद्दे पर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। सांसद कैथल में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जन शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने प्रदेश वासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। 

भाजपा सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह पर्व भाईचारे, एकता का संदेश देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून पास किया है। लोग इसका दिल से समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। इस बिल का विरोध करने वाले कांग्रेसी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। उन लोगों के मन में एक टीस है कि मोदी देश की एक-एक समस्या को दूर कर रहे हैं। 

आमजन में इस कानून को लेकर खुशी की लहर

उन्होंने विपक्ष पर बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी को इस बिल के बारे में पढऩा चाहिए। अगर वो इस कानून को पढ़ते हैं तो इस प्रकार की बात नहीं करते। इनसे आमजन में खुशी की लहर है। 

पीएम ने वादा पूरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि जो किसानों को दी है, उसके माध्यम से किसानों को मजबूत करते हुए छह हजार रुपये जो सालाना देने का वादा किया था, उसके दो हजार रुपये की चौथी किस्त भी डाल दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में युवाओं को बिना खर्ची के रोजगार दिया जा रहा है। किसानों, मजदूरों को सभी योजनाओं का लाभ देने का कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। इस मौके पर विधायक लीलाराम गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, महामंत्री संजय भारद्वाज, राजरमन दीक्षित, मुकेश जैन, शोकी सैनी भी मौजूद थे।

 

ढांड में भी सांसद ने मार्च निकाला

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी ढांड से पंचमुखी चौक तक पैदल मार्च निकाला। मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी मौजूद रहे और उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन ईश्म सिंह साकरा पैदल मार्च में शामिल हुए। पैदल मार्च के दौरान सांसद ने दुकानदारों एवं राहगीरों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल पारित कर गांधी के सपनों को साकार किया है। इस बिल के पास होने से पाकिस्तान में रहने वाले पीडि़त हिंदू और सिख जो वहां रहना नहीं चाहते वो भारत में आ सकते हैं। इस स्थिति में भारत सरकार उन्हें नागरिकता के साथ सरकारी नौकरी देने का भी काम करेगी। विपक्षी पार्टियां बेवजह इस कानून का विरोध कर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। इस प्रकार के भ्रामक प्रचार करने वालों से हमें सचेत रहना है। 

chat bot
आपका साथी