कुमारी सैलजा ने कहा, मोदी सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा

करनाल : कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर बोला हमला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 10:41 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 10:41 AM (IST)
कुमारी सैलजा ने कहा, मोदी सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा
कुमारी सैलजा ने कहा, मोदी सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा

जागरण संवाददाता, करनाल : कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश में महिलाओं का भरोसा केंद्र और प्रदेश सरकार से उठ गया है। देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। केंद्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो के अनुसार प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चार गुणा अधिक बढ़ गए है।

सैलजा यहां जाट भवन में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम में महिला शक्ति एप की चर्चा करते हुए सैलजा ने कहा है कि इसके माध्यम से करोड़ों महिलाएं राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि करनाल भले ही सीएम का जिला हो, लेकिन इसे देखकर नहीं लगता कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई विकास कार्य कराया हो। करनाल के विकास के साथ-साथ प्रदेश में विकास के नाम पर दिखावा हुआ है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं कर देते तब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी ने सैलजा को सीडब्लयूसी की मेंबर बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मीना राठी ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर एआइसीसी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी अनुपमा रावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चित्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता महिला कांग्रेस बिमला सरोहा, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी