महान योद्धा जस्सा सिंह को याद करने पर गर्व : बख्शीश सिंह विर्क

जागरण संवाददाता, पानीपत : मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि महान योद्धा जस्सा सि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 May 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 06 May 2017 03:01 AM (IST)
महान योद्धा जस्सा सिंह को याद करने पर गर्व : बख्शीश सिंह विर्क
महान योद्धा जस्सा सिंह को याद करने पर गर्व : बख्शीश सिंह विर्क

जागरण संवाददाता, पानीपत :

मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि महान योद्धा जस्सा सिंह को याद करके गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने केवल सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि अन्य समाज के लोगों की भलाई के लिए भी काम किया। मुख्य संसदीय सचिव सेक्टर 13-17 स्थित रामगढि़या भवन में शुक्रवार को महाराजा जस्सा सिंह के 294 वें जन्म दिवस तथा गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें साला प्रकाश उत्सव को समर्पित महान कीर्तन दरबार में बोल रहे थे। कीर्तन दरबार में कई रागी जत्थे पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे महान योद्धा की कुर्बानी को याद करते हैं। इसलिए आनंदपुर साहिब से स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने नगर कीर्तन की शुरुआत की। पंजाब होते हुए जब नगर कीर्तन अंबाला पहुंचा तो प्रदेश सरकार ने स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया। साथ ही आदेश दिए कि हरियाणा में जहां-जहां भी नगर कीर्तन निकले सरकारी तौर पर उसे पूरा सम्मान दिया जाए। पांच जनवरी को गुरु गोविंद के जन्म दिवस पर छुंट्टी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई जो उन्होंने स्वीकार कर ली।

कार्यक्रम में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि विरासत ए रामगढि़या भवन बनाने मे जो भी मदद उनकी तरफ से होगी वे करेंगी। आज हर व्यक्ति को महाराज जस्सा सिंह के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

ऑडिटोरियम भी बनेगा

रामगढि़या फेडरेशन ऑफ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह धम्मू ने कहा कि पांच मंजिला भवन बनाया जा रहा। इसमें 650 कुर्सियों का ऑडिटोरियम भी बनेगा। भवन का फायदा गरीब लोगों को मिलेगा। मेडिकल की हर सुविधा इसमें उपलब्ध करवाई जाएगी। 2023 तक पांच मंजिल भवन बनने की उम्मीद है।

महाराजा जस्सा की सिंह कुर्बानियों पर डाला प्रकाश

कीर्तन दरबार में पंथ के महान कीर्तन जत्थों द्वारा महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या द्वारा दी गई कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा बंगला साहिब से हजूरी रागी जत्था भाई सुरजीत सिंह, भाई गुरुप्रीत सिंह और सरदार केहर सिंह मठारु ने इतिहासकार व लेखक सरदार जस्सा सिंह का इतिहास विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर बरता।

कार्यक्रम के अंत में 11 लोगों का रामगढिया रत्न से नवाजा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिरलोक सिंह, करनैल सिंह, गुरमीत सिंह, एमपी सिंह, अविनाश जयसवाल, विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान, पदाधिकारी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज, पार्षद लोकेश नागरू, सरदार प्रीतम, पुरुषोत्तम शर्मा, गजेंद्र सलूजा, सरदार भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी