श्रीमद्भागवत सुनने से मिलेंगे भगवान : काष्णि गौरी

बाल विदुषी काष्णि गौरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने से भगवान को पाया जा सकता है। वे नवयुग विद्या मंदिर राजीव कॉलोनी श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य को सुना रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:55 AM (IST)
श्रीमद्भागवत सुनने से मिलेंगे भगवान : काष्णि गौरी
श्रीमद्भागवत सुनने से मिलेंगे भगवान : काष्णि गौरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : बाल विदुषी काष्णि गौरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने से भगवान को पाया जा सकता है। वे नवयुग विद्या मंदिर राजीव कॉलोनी श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य को सुना रही थी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में आए प्रसंग को सुनने मात्र से लाभ है। उन्होंने अनेक मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए सुखदेव जी एवं परीक्षित जी का चरित्र कपिल अवतार एवं भीष्म प्रतिज्ञा का वर्णन किया। बीच-बीच में भजनों के माध्यम से श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक गौ सेवा समिति के सुभाष मेहता, सुनीता चावला, तरुण, दीनानाथ, सुनील,अशोक, संगीता मदन, नगीना चौधरी, बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, विजय कुमार,सुरेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी