शहर में करवा चौथ की रही धूम, चूड़ी, मेहंदी, शूट, साड़ी का कारोबार 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा

करवाचौथ पर महिलाओं ने व्रत रखा। अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सास को बहुओं ने बाणा दिया। शाम को कई कालोनियों में नाच गाने का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने रात को चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 10:29 AM (IST)
शहर में करवा चौथ की रही धूम, चूड़ी, मेहंदी, शूट, साड़ी का कारोबार 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
सभी सुहागिनों ने व्रत रख कर चौथ माता से अपने पति के लंबे जीवन की कामना की।

जागरण संवाददाता, पानीपत। बुधवार को जिले में करवाचौथ की बहार रही। महिलाओं ने व्रत रख अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। उधर, कोरोना की पड़ी मार से बाजार उबर रहे हैं। अकेले करवा चौथ पर 10 करोड़ से अधिक का सजने संवरने का कारोबार हुआ। पिछले दो दिनों में बाजारों में चौक चौराहों से लेकर शोरूम, माल में मेहंदी लगवाने महिलाएं पहुंची। दो दिनों में 50 लाख रुपये से अधिक की मेहंदी लगवाई गई। बहुत सी महिलाओं ने घरों पर ही मेहंदी की कीप से मेहंदी रचवाई।

अंसल में जेपी मार्ट चला रहे हर्षित पाहवा ने बताया कि उम्मीद से अधिक का कारोबार इस बार रहा। महिलाओं में इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है। बाजारों में पिछले 10 दिनों से साड़ी, शूट सलवार, चूड़ियां से लेकर अन्य मेकअप के सामान की दुकानों पर भीड़ रही। दुकानदारों के अनुसार कारोबार 10 करोड़ से अधिक का रहा है। इसके अतिरिक्त हैंडलूम बाजार, कंबल बाजार में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है।

बाजारों से लेकर घरों तक लाल रंग छाया रहा। सबको रोशनी फाउंडेशन की संयोजिका मोनिका गर्ग ने बताया कि करवा पर लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग पवित्रता का प्रतिक है। सभी सुहागने लाल ¨बदी, लाल चुनरी, लाल सिंदूर, लाल रंग की चूड़यिा और लाल-लाल मेहंदी अपने हाथों और पैरों पर लगा कर श्रृगांर करती है। झूम एप पर महिलाओं ने पंडिताइन से करवा चौथ की कथा सुनी। थाली पूजन किया। सबने वेबिनार पर अंताक्षरी और गेम्स खेली।

सबसे ज्यादा चूड़ियां, बालों में गजरा, सबसे गहरा रंग मेहंदी का जिसका था उन्हें विजेता निकाला गया। उन्हें गिफ्ट दिए गए। एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी गई। इस अवसर पर सीमी लीखा, सीमा अग्रवाल, कंचन सागर, अंजू गेरा, सरोज कंसल, आभा मोदी, प्रेरणा जैन, सुमन अग्रवाल, नेहा गर्ग, मीनाक्षी, रेनू गुप्ता, रेखा गोयल, प्रिया खुराना, रेखा गुप्ता, स्वेता सोमरा, भूमि खुराना, तनु गुप्ता, छवि गुप्ता शामिल रहे।

धूम धाम से मनाया गया करवाचौथ पर्व : पानीपत सेक्टर 13-17 के वृंदा निवासियों ने करवाचौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। उधर, सबको रोशनी फाउंडेशन महिला मंडल ने वेबिनार पर करवा चौथ का त्योहार मनाया। आरती सिंगला ने बताया कि सभी सुहागिनों ने व्रत रख कर चौथ माता से अपने पति के लंबे जीवन की कामना की।

chat bot
आपका साथी