सर्बिया में कैथल की बेटी ने गोल्‍डेन पंच, अब विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाने की तैयारी

सर्बिया में हुई बाक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल की बेटी कीर्ति ढुल ने स्वर्ण पदक जीता। कैथल से दो खिलाडि़यों ने भाग लिया था। दोनों ने पदक जीता है। अब 14 से 26 नवंबर तक स्पेन में यूथ महिला और पुरुष विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Sep 2022 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 19 Sep 2022 05:17 PM (IST)
सर्बिया में कैथल की बेटी ने गोल्‍डेन पंच, अब विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाने की तैयारी
कोच विक्रम ढुल के साथ खिलाड़ी कीर्ति ढुल।

कैथल, जागरण संवाददाता। सर्बिया में हुई अंतरराष्ट्रीय गोल्डन ग्लोव बाक्सिंग स्पर्धा में कैथल की खिलाड़ी कीर्ति ढुल ने 81 प्लस किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रविवार को देर रात कीर्ति का फाइनल मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। इसी स्पर्धा में लासू यादव भी 70 किलो में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

दो खिलाडि़यों ने लिया था हिस्‍सा

कैथल से दो खिलाड़ियों ने ही स्पर्धा में भाग लिया था और दोनों ने पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर दोनों का स्वागत किया जाएगा। अब 14 से 26 नवंबर तक स्पेन में यूथ महिला और पुरुष विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप होनी है। दोनों इस स्पर्धा में स्थान बनाने और पदक लाने के लिए तैयारी करेंगी।

खेल मंत्री संदीप सिंहने दी बधाई

दोनों खिलाड़ी आरकेएसडी कालेज में चल रहे बाक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पर कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह के पास अभ्यास करती हैं। कोच विक्रम ढुल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को खेल मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, डीएसओ अमरजीत सिंह ने बधाई दी है। बता दें कि मूल रूप से गांव हरसौला निवासी कीर्ति ढुल अब नेहरू गार्डन कालोनी में रह रही हैं। चाचा विक्रम ढुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सर रहे हैं और उन्हें देखकर ही कीर्ति ने खेलना शुरू किया था।

ये हैं कीर्ति की मुख्य उपलब्धियों

- 2018 में भोपाल में हुई स्कूली राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक।

- 2019 में दिल्ली में हुई स्कूली राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- 2021 में सोनीपत में हुई जूनियर राष्ट्रीय बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- चेन्नई में हुई यूथ राष्ट्रीय बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- 2021 में दुबई में हुई जूनियर एंड यूथ एशियन बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- 2022 में जार्डन में हुई यूथ एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।

- राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में अब तक छह स्वर्ण पदक।

chat bot
आपका साथी