प्रेरणा उत्सव में जाट कॉलेज रोहतक ओवरऑल चैंपियन

15 फरवरी 2020 जनसंचार विभाग के तत्वावधान में आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर का मीडिया फेस्टिवल प्रेरणा उत्सव- 2020 का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली चंडीगढ़ सहित हरियाणा के जिला पानीपत सिरसा अंबाला कुरुक्षेत्र और हिसार की 16 टीमों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:15 AM (IST)
प्रेरणा उत्सव में जाट कॉलेज रोहतक ओवरऑल चैंपियन
प्रेरणा उत्सव में जाट कॉलेज रोहतक ओवरऑल चैंपियन

जागरण संवाददाता, पानीपत : 15 फरवरी 2020 जनसंचार विभाग के तत्वावधान में आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर का मीडिया फेस्टिवल प्रेरणा उत्सव- 2020 का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़ सहित हरियाणा के जिला पानीपत, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार की 16 टीमों ने भाग लिया। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय रोहतक की टीम ओवर ऑल चैंपियन चुनी गई।

मुख्य अतिथि, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग की निदेशक डॉ. बिदू शर्मा रही। उन्होंने कहा कि मीडिया में रोजगार की पार संभावनाएं हैं। तकनीकि दौर के कारण सूचना के क्षेत्र में क्रांति है। पल भर में देश-विदेश की जानकारी सरलता से मिल जाती है। कॉलेज की उप प्राचार्य संतोष टिक्कू ने ले सभी टीमों और अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

कार्यक्रम को आर्य पीजी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिगला, उपप्रधान यशपाल मित्तल, महासचिव कमल किशोर और जननसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश गाहल्याण ने भी संबोधित किया। मंच संचालन प्रोफेसर एकता नंदा, विद्यार्थी हिमांशु मल्होत्रा और रूपल मिश्रा ने किया। मीडिया फेस्टिवल 2020 के परिणाम

शार्ट फिल्म: प्रथम सेंट्रल विश्वविद्यालय बठिडा, द्वितीय सीआरए सोनीपत, तृतीय शाह सतनाम कॉलेज सिरसा। आरजेहंट : प्रथम डीएवी ग‌र्ल्स कॉलेज यमुनानगर, द्वितीय अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय रोहतक, तृतीय शाह सतनाम कॉलेज सिरसा।

न्यूज रीडिग : प्रथम सीआरएसयू जींद, द्वितीय डीएवी ग‌र्ल्स कॉलेज यमुनानगर, तृतीय चितकारा विश्वविद्यालय राजपुरा।

एड मेड शो : प्रथम कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, द्वितीय चंड़ीगढ़ विश्वविद्यालय, तृतीय सीआरए सोनीपत।

पीस टू कैमरा : प्रथम सीआरएसयू जीन्द, द्वितीय डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर, तृतीय डीएन कॉलेज हिसार।

फोटोग्राफी: प्रथम शाह सतनाम, द्वितीय डीएन कॉलेज हिसार, तृतीय जीएस कॉलेज रोहिणी दिल्ली।

कैप्शन लेखन: प्रथम अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय रोहतक, द्वितीय डीएन कॉलेज हिसार, तृतीय स्थान जीएस कॉलेज रोहिणी दिल्ली।

स्लोगन लेखन: प्रथम चितकारा विश्वविद्यालय, राजपुरा, द्वितीय अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय रोहतक, तृतीय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय।

chat bot
आपका साथी