Kurukshetra Geeta Festival: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दिखेगी लोक कला की छटा, गुरदास मान सजाएंगे सुरों की महफिल Panipat News

Kurukshetra Geeta Festival अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कल से ब्रह्मसरोवर पर क्राफ्ट मेला शुरू होगा। इसमें देश भर से 250 नामचीन शिल्पकार पहुंचेंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 05:19 PM (IST)
Kurukshetra Geeta Festival: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दिखेगी लोक कला की छटा, गुरदास मान सजाएंगे सुरों की महफिल Panipat News
Kurukshetra Geeta Festival: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दिखेगी लोक कला की छटा, गुरदास मान सजाएंगे सुरों की महफिल Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। Kurukshetra Geeta Festival 23 नवंबर से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर लोक कला की छटा देखने को मिलेगी। सुरों के सरताज गुरदास मान और सतेंद्र सरताज महफिल सजाएंगे। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के क्राफ्ट मेले का 23 नवंबर को प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगी। इस मेले में देश भर से 250 नामचीन शिल्पकार पहुंचेंगे। इतने ही कलाकार सांस्कृतिक काय्र्रकमों में प्रस्तुति देकर लोक कला की छटा बिखेरेंगे। 

तीन से आठ दिसंबर तक महोत्सव के मुख्य आयोजन होंगे। हालांकि अभी तक इस महोत्सव के लिए पार्टनर देश का नाम तय नहीं हो पाया है। इसके लिए नेपाल से बातचीत चल रही है। पार्टनर स्टेट के रूप में उत्तराखंड का नाम लिया जा रहा है। 

यहां से आएंगे शिल्पकार

राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी के सदस्य सचिव विजय दहिया ने बताया कि इस महोत्सव से गीतामयी संदेश विश्व के कोने-कोने में पहुंचेगा। 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले क्राफ्ट मेले में 28 राज्यों, नौ केंद्र शासित प्रदेशों और हरियाणा के सभी जिलों से शिल्पकार पहुंचेंगे। 

अमीषा पटेल भी आएंगी 

इतना ही नहीं, तीन से आठ दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रमों में प्रसिद्ध कलाकार गुरदासमान, दिलेर मेंहदी, कवि कुमार विश्वास, सतिंद्र सरताज, अभिजीत भट्टाचार्य व अभिनेत्री अमीषा पटेल आएंगी।  इसके अलावा महोत्सव में पहली बार सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव वर्ष पर विशेष प्रदर्शनी लागई जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) और डीआरडीओ की तरफ से भी तीन से 8 दिसंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीन दिसंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और आठ दिसंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल महोत्सव में शिरकत करेंगे।

23 नवंबर से 10 दिसंबर तक रोजाना होगी भजन संध्या 

महोत्सव के दौरान 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के आरती घाट पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पुरुषोतमपुरा बाग में भी दोपहर के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में तीन से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में 15 देशों के शोधार्थी अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। 24 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग से आइजीएम मैराथन-2019 का आयोजन किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी