चाकू से हमला कर किया जख्मी

जौरासी खास निवासी सोमबीर ने अपने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वारदात सुबह की है। स्वजनों ने उसे उपचार के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 08:14 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 08:14 AM (IST)
चाकू से हमला कर किया जख्मी
चाकू से हमला कर किया जख्मी

जासं, समालखा: जौरासी खास निवासी सोमबीर ने अपने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वारदात सुबह की है। स्वजनों ने उसे उपचार के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित सोमबीर ने बताया पड़ोसी युवक उसके स्वजनों को राह चलते परेशान करता है। उसने उसका विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। आरोपित इससे पहले भी कई वार विवाद कर चुका है। उसने बताया कि अभी तक पुलिस बयान लेने नहीं पहुंची है। देवरानी और उसके मायके वालों पर मारपीट का आरोप

जासं, समालखा: स्थानीय गांधी नगर वासी शालू ने अपनी देवरानी और उसके मायके वालों पर मारपीट कर जख्मी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह को नामजद करते हुए 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालू ने बताया कि वह और उसकी देवरानी एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहते हैं। मंगलवार की शाम उसकी देवरानी मायके से वापस आई थी। उसका सास किरण व पति प्रवीन से झगड़ा चल रहा था। प्रवीन परेशान होकर घर से निकल गया। वह अपने पति व सास के साथ गली में खड़ी थी। तभी देवरानी सहित उसके स्वजनों ने उनके साथ मारपीट की।

chat bot
आपका साथी