गेहूं की फसल में खरपतवार नष्ट करने के लिए दी दवाइयों की जानकारी

संवाद सहयोगी, इसराना : कैथ सीएचसी में कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के तत्वाधान में किसान-वैज्ञानिक विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के 80 किसानों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 01:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 01:42 AM (IST)
गेहूं की फसल में खरपतवार नष्ट करने के लिए दी दवाइयों की जानकारी
गेहूं की फसल में खरपतवार नष्ट करने के लिए दी दवाइयों की जानकारी

संवाद सहयोगी, इसराना : कैथ सीएचसी में कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के तत्वाधान में किसान-वैज्ञानिक विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के 80 किसानों ने हिस्सा लिया।

डॉ. राजबीर गर्ग ने कैथ गांव के किसानों को उचित तरीके से पराली प्रबंधन के लिए बधाई दी। जिले में फसल अवशेषों को जलाने में कमी आने की बात बताई। गेहूं के खेतों में खरपतवार को खत्म करने के लिए आवश्यक दवाइयों के बारे में बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. देवराज ने मिट्टी जांच के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने की बात कही। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. कुशलराज ने गेहूं की फसल में होने वाली पीला खुआ, खुली कांगियारी, करनाल बंट आदि बीमारियों और कीटों के रोकथाम के उपायों से किसानों को अवगत कराया। बीज उपचार के बाद ही बिजाई करने की अपील की। इस मौके पर सतपाल ¨सह, रघुवीर ¨सह, रामपाल, किताब ¨सह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी