बालिकाओं एवं महिलाओं पर निरंतर बढ़ते अत्याचार निंदनीय

जागरण संवाददाता, पानीपत : ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हुई माता सीता रानी सेवा संस्था की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 07:51 PM (IST)
बालिकाओं एवं महिलाओं पर निरंतर बढ़ते अत्याचार निंदनीय
बालिकाओं एवं महिलाओं पर निरंतर बढ़ते अत्याचार निंदनीय

जागरण संवाददाता, पानीपत : ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हुई माता सीता रानी सेवा संस्था की मीटिंग में कार्यो की समीक्षा की गई। संस्था की पूर्व अध्यक्ष निर्मल दत्त ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं पर निरंतर बढ़ते अत्याचार व हिंसा निंदनीय है। इसका हर स्तर पर सामूहिक विरोध करना होगा।

उन्होंने कहा कि पानीपत व हिसार में हाल ही में मासूमों की दुष्कर्म के बाद हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। किसी भी संवेदनशील समाज के लिए ये घटनाएं शर्मनाक हैं। अपराध रोकने के लिए सामाजिक वातावरण को बदलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मानसिकता को बदलने का काम समाजसेवी संस्थाएं बेहतर ढंग से कर सकती हैं। माता सीता रानी सेवा संस्था ने महिला यौन कर्मियों के उत्थान, पुनर्वास तथा मुख्य धारा में लाने, हजारों टूटे परिवारों को जोड़ने और श्रमिक बच्चों को शिक्षित करने का काम बेहतर ढंग से किया है। संस्था की वर्तमान अध्यक्ष कृष्णा कांता तथा कार्यकारी सचिव सुनीता आनंद ने बताया कि अप्रैल 2017 से अब तक कुल 103 शिकायतें मिली, जिनका निवारण सफलता पूर्वक किया गया। हाली अपना स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया लूथरा ने प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर समाजसेवी इंदिरा खुराना, पूर्व अध्यक्ष मंजू शर्मा, रमेश चंद्र पुहाल, डॉ. शकर लाल शर्मा, नरेंद्र नाथ आर्य, दीपक कथूरिया, राम मोहन राय, संजय कुमार ने भी अपने विचार रखे।

बलराज-----------

chat bot
आपका साथी