पति घर ले आया दूसरी महिला, पत्‍नी पहुंची थाने तो तीन तलाक दे घर से निकाला

यमुनानगर में पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। जब पत्‍नी ने इसका विरोध किया तो पति ने पत्‍नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 07:32 PM (IST)
पति घर ले आया दूसरी महिला, पत्‍नी पहुंची थाने तो तीन तलाक दे घर से निकाला
पति घर ले आया दूसरी महिला, पत्‍नी पहुंची थाने तो तीन तलाक दे घर से निकाला

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। शिकायत पुलिस को दी, तो आरोपित पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने एसपी कमलदीप गोयल  को शिकायत दी। जिस पर आरोपित पति मुहर्रम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में मुताबिक, ग्रीन विहार निवासी मीना का निकाह वर्ष 2010 में मोहर्रम अली के साथ हुई था। दो बच्चे भी है। मीना का आरोप है कि करीब दो-तीन माह से पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। पति उस महिला को कई बार घर भी लेकर गया। जब उसके बारे में कुछ पूछा, तो पति ने मारपीट की। इस बारे में ससुराल वालों को बताया, तो उन्होंने भी मोहर्रम अली को नहीं रोका। मीना के माता पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। इसलिए वह मायके वालों से भी कोई मदद नहीं मांग सकती थी। 

जुलाई माह में मोहर्रम फिर उस महिला को घर लेकर आया। इस बारे में मीना ने पति मोहर्रम को कहा, तो उसने मारपीट की। जिस पर मीना ने बूडिय़ा गेट चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पति और गुस्से में आ गया। उसने मीना को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अब पीडि़ता किराये के मकान में दो बच्चों के साथ रह रही है। उसने आरोपित पति के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। 

इधर जींद में विवाहिता ने लगाया पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप, केस दर्ज

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक तरीके से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत  मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी सालवान गांव में हुई थी। उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसकी शादी करीब डेढ़ सााल पहले हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच अधिकारी एएसआई धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी