पति कर रहा था दूसरी शादी, बरात में पुलिस लेकर पहुंची पत्‍नी, दूल्‍हा फरार

पानीपत के मोहम्‍मदपुर राई में पति दूसरी शादी कर रहा था। पत्‍नी ने पुलिस को शिकायत दी। पत्‍नी पुलिस के साथ शादी में पहुंच गई। इसके बाद दूल्‍हा फरार हो गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 02:44 PM (IST)
पति कर रहा था दूसरी शादी, बरात में पुलिस लेकर पहुंची पत्‍नी, दूल्‍हा फरार
पति कर रहा था दूसरी शादी, बरात में पुलिस लेकर पहुंची पत्‍नी, दूल्‍हा फरार

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में पति की दूसरी शादी में पत्‍नी पुलिस की बरात लेकर पहुंच गई। पति मोहम्‍मदपुर राई गांव में दूसरी शादी कर रहा था। पुलिस और पत्‍नी को देखकर पति फरार हो गया। 

पानीपत के समालखा से पत्नी की मर्जी के बिना एक युवक दूसरी शादी करने के लिए कैराना (यूपी) के मोहम्मदपुर राई गांव में बरात लेकर पहुंचा। मामले की भनक लगने पर पत्नी कोतवाली पहुंची। पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद विवाहिता के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो दूल्हा वहां से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को कोतवाली ले आई। जहां देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही। 

समालखा की रहने वाली विवाहिता बुधवार को कैराना कोतवाली पर पहुंची। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति से विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। वर्तमान में वह अपने मायके में रहती है। विवाहिता ने बताया कि उसका पति तलाक और उसकी मर्जी के बगैर दूसरी शादी के लिए बारात लेकर मोहम्मदपुर राई गांव में पहुंचा। समालखा से महिला के साथ में पुलिस गांव में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के पुलिस के साथ पहुंचने की भनक लगते ही दूल्हा वहां से फरार हो गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के तीन-चार लोगों को पुलिस कैराना कोतवाली ले आई। जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों से विवाद को लेकर जानकारी ली जा रही है। दूल्हे का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

 कैराना कोतवाली पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक मो. नफीस का कहना है कि विवाहिता की शिकायत पर पुलिस मोहम्मदपुर राई में पहुंची थी। जहां शादी करने पहुंचा विवाहिता का पति फरार हो गया। इस मामले में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को कोतवाली लाया गया है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।  

chat bot
आपका साथी