विवाद हुआ तो पत्‍नी गई मायके, पति ने मौत को लगाया गले, जानिए क्‍या है पूरा मामला

यमुनानगर में एक व्‍यक्ति ने आत्‍महत्‍या कर ली। मामला सदर थान यमुनानगर का है। 32 वर्षीय व्‍यक्ति ने फंदा लगाकार आत्‍महत्‍या कर ली। आत्‍महत्‍या के दौरान पत्‍नी मायके गई हुई थी। मृतक की सात साल पहले शादी हुई थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:09 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:09 PM (IST)
विवाद हुआ तो पत्‍नी गई मायके, पति ने मौत को लगाया गले, जानिए क्‍या है पूरा मामला
घरेलू विवाद की वजह से पति ने आत्‍महत्‍या की।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में घरेलू विवाद की वजह से एक पति ने आत्‍महत्‍या कर ली। पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दी में 32 वर्षीय अर्जुन ने आत्‍महत्‍या का कदम उठाया। पत्नी के साथ विवाद की वजह से अर्जुन परेशान चल रहा था। हालांकि स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक अर्जुन का पत्नी से विवाद चल रहा था। यही वजह से स्वजनों के बयान से सामने आई है।

अर्जुन की करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसके पास दो बच्चे भी हैं। काफी समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। कई बार वह पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल चुका था। बाद में दोनों पक्षों की पंचायत के बाद पत्नी ससुराल आई थी। अब करीब ढाई माह पहले भी अर्जुन का पत्नी के साथ विवाद हुआ। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिस पर मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से वह दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

कमरे में फंदे लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद अर्जुन उसे बार-बार काल कर रहा था और उसे वापस आने के लिए कह रहा था, लेकिन मारपीट की वजह से पत्नी ने आने से इंकार कर दिया था। जिससे अर्जुन तनाव में था। इसी तनाव में उसने फंदा लगाकर जान दी। सुबह स्वजनों ने उसका शव कमरे में फंदे से लटका देखा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के ससुराल वाले भी पहुंच गया। यहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। जब पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने शुरू किए, तो बाद में कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

chat bot
आपका साथी