पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता में हिमालय सदन प्रथम

दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल में पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्कूल के चारों सदन हिमालय, नीलगिरी, अरावली व शिवालिक के बच्चों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 07:28 AM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 07:28 AM (IST)
पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता में हिमालय सदन प्रथम
पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता में हिमालय सदन प्रथम

जागरण संवाददाता, पानीपत : दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल में पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्कूल के चारों सदन हिमालय, नीलगिरी, अरावली व शिवालिक के बच्चों ने भाग लिया।

¨प्रसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्यध्यापिका नीलम वत्स ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। पहाड़ा ज्ञान प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से तीन-तीन बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी मानसिक योग्यता के आधार पर हर प्रश्न का जवाब दिया। हिमालय सदन ने प्रथम, नीलगिरी सदन ने द्वितीय, अरावली सदन ने तृतीय व शिवालिक सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर रेणू पसरीचा, रंजू खुराना, किरण कौशिक, सोनिया चावला व बबीता खन्ना मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी