Haryana weather update: हरियाणा में फरवरी में बरसात की संभावना, जानिये कैसा रहेगा मौसम

जनवरी के आखिर तक लोग सर्दी से कांपते रहे। उम्‍मीद थी कि फरवरी में सर्दी कम होगी लेकिन मौसम विभाग के अनुसार पहले ही सप्‍ताह में बारिश के आसार बन गए हैं। हरियाणा ही नहीं दिल्‍ली तक में बारिश होगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:59 AM (IST)
Haryana weather update: हरियाणा में फरवरी में बरसात की संभावना, जानिये कैसा रहेगा मौसम
ठंड प्रचंड है। करनाल और पानीपत जिले में कई जगह पाला जमने की सूचना है।

पानीपत, जेएनएन। जनवरी के बाद अब फरवरी में भी बरसात की संभावना बन रही है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के क्षेत्रों में व्यापक बरसात की उम्मीद है। दो फरवरी को छायेंगे बादल, फिर शुरू होगी बरसात। ठंड अभी प्रचंड है। रात का तापमान रिकार्ड गिरावट के साथ 2.7 डिग्री पर आया गया। करनाल और पानीपत जिले में कई जगह पाला जमने की भी सूचना है।

मौसम विभाग ने जनवरी की बारिश के बाद अब फरवरी में भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई है। ठीक एक महीने बाद यानी फरवरी के आरंभिक दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने के संकेत मौसम की तरफ से मिलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। उम्मीद है कि रविवार रात से इसका उत्तर भारत के पहाड़ों पर प्रभाव दिखाई दे सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में भी बरसात हो सकती है।

राजधानी में चार और पांच फरवरी को बारिश

हालांकि दिल्ली समेत मैदानी राज्यों के मौसम को प्रभावित नहीं कर पाएगा। इसके ठीक पीछे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 2 फरवरी को उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही एक ट्रफ भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से अरब सागर तक बनेगी। साथ ही मैदानी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित होगा। एक साथ कई प्रभावी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से 3 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। बादल छाने लगेंगे और बरसात की गतिविधियां भी शुरू होंगी। लेकिन बारिश राजधानी के लोगों को 4 और 5 फरवरी को सबसे ज्यादा भिगोएगी।

सर्दी से एक बार फि‍र कांपेंगे

इन दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादलों की तेज गर्जना, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि होने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बरसात के बाद न्यूनतम तापमान जरूर बढ़ जाएगा लेकिन बरसात खत्म होने के बाद जब उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी तो एक बार फिर से लोगों को सर्दी कांपने को मजबूर कर देगी।

chat bot
आपका साथी