Haryana weather update: कल से फिर लगेगी मानसून पर ब्रेक, जानिये कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी हफ्ता

हरियाणा में 24 अगस्त से ब्रेक मानसून की परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि सोमवार को भी बारिश जारी रही। सेंट्रल पाकिस्तान से पश्चिमी हवाओं के संचालन से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगस्त के बचे दिन सूखे बीतेंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 03:36 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 03:36 PM (IST)
Haryana weather update: कल से फिर लगेगी मानसून पर ब्रेक, जानिये कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी हफ्ता
23 अगस्त तक हुई बरसात इस माह की आखिरी बरसात की गतिविधि होगी।

जागरण संवाददाता, करनाल। उत्तर भारत में तीसरी बार ब्रेक मानसून की स्थिति बनने की प्रबल संभावना बनी है। बुरी खबर यह है कि मानसून एक बार फिर ब्रेक में जाने वाला है। इससे फिर एक बार हरियाणा के लोगों को बारिश के लिए तरसना पड़ेगा। गर्मी और उमस फिर सताएगी। इधर, सोमवार को भी हरियाणा में बारिश हुई। पर ब्रेक मानसून के चलते यह अगस्त महीने की आखिरी बारिश हो सकती है।

23 अगस्त को उत्तरी हरियाणा व उत्तरी पंजाब में बरसात की गतविधियों का दौर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बरसात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। लेकिन इस समय एक टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बढ़ रही है। जब यह ऊपर की तरफ जाती है तो पहाड़ों पर जाकर रुक जाती है। तब उसके दक्षिण में पश्चिमी हवा होती है और टर्फ को क्रास कर अपना एंगल बदलती है। पश्चिमी हवा एक बार फिर आ जाएगी। यह पश्चिमी हवा सेंट्रल पाकिस्तान की ओर से आ रही होती है। वह शुष्क होती है उसमें नमी नहीं होती। इसके बाद नमी कम हो जाएगी, उमस भी कम हो जाएगी, लेकिन गर्मी बढ़ेगी। बरसात का सिलसिला पूरी तरह से रुक जाएगा।

अब सूखे बीतेंगे अगस्त के दिन

24 अगस्त से ब्रेक मानसून कंडीशन शुरू होने वाली है। यह अगस्त के आखिर तक जारी रहेगी। यानि अगस्त का बचे बाकी दिन सूखे बीतने वाले हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश रुक जाएगी। तराई के क्षेत्र तक बरसात सीमित हो जाएगी। 23 अगस्त तक हुई बरसात इस माह की आखिरी बरसात की गतिविधि होगी। उत्तर प्रदेश में भी सहारनपुर, बिजनौर, लखीमपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर क्षेत्र में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। बाकी हिस्सों में न के बराबर बारिश होगी।

अगस्त में सामान्य से 39 फीसद कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में हरियाणा में अब तक 118.5 एमएम बरसात होनी चाहिए थी। जबकि 72.4 एमएम ही बरसात हुई है। अब मौसम की गतिविधियां न के बराबर हैं। मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त के बचे दिनों में यह रिकवरी असंभव है। हालांकि ओवरआल मानसून की बात की जाए तो अच्छी बरसात हुई है। प्रदेशभर में सामान्य से 18 फीसद अधिक बरसात दर्ज की गई है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी