मेहनत हमेशा रंग लाती है : राधेश्याम जांगड़ा

जीवीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्री नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। प्रथम आने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे अहम जरूरत है। जिसके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए हर बच्चा मेहनत के साथ पढ़ लिखकर आगे बढ़े। मेहनत हमेशा ही रंग लाती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 09:16 AM (IST)
मेहनत हमेशा रंग लाती है : राधेश्याम जांगड़ा
मेहनत हमेशा रंग लाती है : राधेश्याम जांगड़ा

जागरण संवाददाता, समालखा : जीवीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्री नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। प्रथम आने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने पुरस्कृत किया।

प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे अहम जरूरत है। जिसके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए हर बच्चा मेहनत के साथ पढ़ लिखकर आगे बढ़े। मेहनत हमेशा ही रंग लाती है। उन्होंने छोटे बच्चों को अपने सीनियर से सीख लेने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों के अध्ययन के लिए कंप्यूटर व अन्य लैब भी बनवाई जाएगी। प्रिसिपल पम्मी ठकराल ने बताया कि प्री नर्सरी में अनिका, नर्सरी में प्रियांशी और विवान, केजी में अव्यान जैन, आर्यन व अंश, पहली में शिवम व साक्षी, दूसरी में सांची व जीविका, तीसरी में आयुषी व शिवम, चौथी कक्षा में अकुल व संध्या, पांचवीं में आशी व अवनि, छठी में ग्रेसी व मानसी, सातवीं में सरस व मुस्कान और आठवीं कक्षा में निकिता व चिराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी