Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019 : तस्वीरों में देखिए अलौकिक कीर्तन दरबार का स्वागत Panipat News

Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019 पानीपत सहित अंबाला कुरुक्षेत्र यमुनानगर में भी गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:06 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 12:56 PM (IST)
Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019 : तस्वीरों में देखिए अलौकिक कीर्तन दरबार का स्वागत Panipat News
Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019 : तस्वीरों में देखिए अलौकिक कीर्तन दरबार का स्वागत Panipat News

पानीपत, जेएनएन। Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019 श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर पानीपत सहित अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, सत गुरु नानक परगट्या मिट्टी धुंध जग चानन होया, आदि के जयकारों से शहर गूंजा। इस अवसर पर नगर कीर्तन का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य पालकी पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका। देखिए अलौकिक कीर्तन दरबार की तस्वीरें। 

वाहे गुरु जी की गूंज

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर गुरु सिंह सभा पहली पातशाही से हजारों संगत की उपस्थिति में नगर कीर्तन शुरु हुआ। वातावरण जो बोले सो निहाल..सतश्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन प्रमुख बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण हुआ। नगर कीर्तन में बैंड बाजे, ढोल ताशा पार्टियों के बाद स्कूलों के बच्चे नए-नए करतब दिखा रहे थे। 

 

सभी जगहों पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह चाय एवं जलपान का लंगर भी लगाया गया। यह नगर कीर्तन मंजी साहिब गुरूद्वारा से शुरू होकर मीरी-पीरी चौक, नाहन हाउस, जगाधरी गेट, पटेल रोड़, सरार्फा बाजार, गैंडा मल धर्मशाला, शुकल कुंड रोड़, कपड़ा मार्किट, नदी मोहल्ला, पंचायती गुरूद्वारा, रेलवे रोड़, तंदुरा बाजार, पुरानी मंडी से होते हुए वापिस मंजी साहिब गुरूद्वारे में आकर सम्पन्न हुआ। 

 

नगर कीर्तन के दौरान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड की, गुरूद्वारा रामनगर के बच्चों की टीम ने रैम्प शो, मीरी पीरी सिक्ख अकादमी के द्वारा गतके की बेहतर प्रस्तुति दी गई तथा इस कीर्तन में स्कूली बच्चों के साथ-साथ धार्मिक संस्थाओं के अनेको प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कीर्तन की शोभा भी बढ़ाई। इस मौके पर श्री हरगोबिंद सेवा सोसायटी के प्रतिनिधि ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक और पोलोथीन को रोकने की जो मुहिम चलाई है उसमें जिला प्रशासन का सहयोग किया जायेगा। 

 

उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरूद्वारा में मैडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। वहीं सोसायटी द्वारा एक हजार कैरी बैग भी वितरित किए जायेंगे ताकि हम सब मिलकर पोलोथीन पर रोक लगा सके। इस मौके पर संत सिंह कंधारी, मनजीत सिंह बब्बू, भूपेन्द्र सिंह चड्डा, बलजिन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, टीपी सिंह आदि मौजूद थे।

 

जो बोले सोनेहाल के जयकारों से गूंजा वातावरण

गुरुपूर्व पर अंबाला कैंट व शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आगे-आगे चला। इस दौरान गतका पार्टियों ने अपने-अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों व संगत को अचंभित कर दिया। वहीं गुजर रहे नगर कीर्तन पर श्रद्धालुओं ने फूलों से वर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा जगह-जगह श्रद्धालुओं की तरफ से संगत की सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए थे। 

 

वहीं नगर कीर्तन के दौरान संगत ने जो बोले सोनेहाल के जयकारे लगाए।  यहीं नहीं संगत ने कीर्तन द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र स्वरूप पालकीनुमा वाहन पर विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा। जिसका संगत ने पूरे जोर से स्वागत किया।

गुरुपूर्व पर सभी गुरुद्वारा साहिब की तरफ से प्रभातफेरियां का आयोजन किया गया है जिसमें संगत ने अलसुबह उठकर कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

chat bot
आपका साथी