गुरुग्राम का नाम गुरुजाम रखे सरकार : तंवर

जागरण संवाददाता, समालखा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि यूपी और पंजाब म

By Edited By: Publish:Sun, 31 Jul 2016 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 03:00 AM (IST)
गुरुग्राम का नाम गुरुजाम रखे सरकार : तंवर

जागरण संवाददाता, समालखा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि यूपी और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव मेंकांग्रेस को अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। शीला दीक्षित अनुभवी नेत्री हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही हाईकमान ने उन्हें सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में विगत दिवस लगा 18 घंटे का जाम सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इससे प्रदेश को 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोगों को सड़क पर रात बीतानी पड़ी है। गुरुग्राम की जगह इसका नाम गुरुजाम रखना चाहिए। सोमवार को उनकी पार्टी गुरुग्राम में रोष जताते हुए मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

तंवर शनिवार दोपहर दिल्ली से करनाल की तरफ जाते समय पार्टी महासचिव शमशेर सिंह गोगी के पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। तंवर ने कहा कि कैप्टन अजय यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। शुक्रवार की रात उनसे बात हुई है। उनकी बातों को आइसीसी के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यादव अभी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। कमलनाथ पर लगे भेदभाव के आरोप को उन्होंने खारिज कर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, महासचिव शमशेर गोगी, बिंदरमान, जसबीर सिंह मौजूद रहे।

भाजपा का हनीमून का समय खत्म : किरण

किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा का करीब दो साल का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है। प्रदेश की जनता काम चाहती है। उन्होंने कहा कि सूबे के विकास में भेदभाव हो रहा है। फिर भी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। सीएम को इमानदार बताने के सवाल पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए हमले पर भी किरण ने कहा कि वह जो कहती हैं, सोच समझकर कहती हैं।

chat bot
आपका साथी