शादी में जा रहे थे दोस्‍त, दोनों को बस ने कुचला, मौत

पानीपत में गांजबड़ के पास घटना। सोनीपत से जा रहे थे। दोनों दोस्‍तों के पीछे था एक का बेटा। उसकी जान बच गई। बस का चालक बस को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस अब कर रही उसकी तलाश। करनाल के कोहंड में थी शादी।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 05:08 PM (IST)
शादी में जा रहे थे दोस्‍त, दोनों को बस ने कुचला, मौत
पानीपत में हुआ हादसा, शादी की खुशी से पहले गमों का पहाड़ टूटा।

पानीपत, जेएनएन -  सोनीपत जिले के गांव पावसरा से कोहंड शादी में शरीक होने के लिए जा रहे बाइक सवारों को उप्र नंबर की एक बस ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात नेशनल हाईवे पर गांजबड़ के पास का है। 

मृतक के बेटे धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब वह अपनी बाइक और उसके पिता देवेंद्र सैनी गांव के ही गंगाराम के साथ अलग बाइक पर सवार कोहंड रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए चले। साढ़े दस बजे के करीब तीनों गांजबड़ के पास पहुंच गए। तभी पीछे से आ रही एक उप्र नंबर की बस ने उसके पिता वाली बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक चला रहा उसके पिता व गंगाराम सड़क पर जा गिरे।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ दोनों को गंभीर चोट आई।  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी चालक अंधेरे का फायदा उठा बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने धर्मबीर के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

गांव में शोक  

धर्मबीर अपने पिता व पड़ोसी के साथ खुशी खुशी शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रहा था।  उसे क्या पता था की खुशी में शरीक होने से पहले ही रास्ते में ही उसे ऐसा गम मिलेगा, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भुला पाएगा। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में भी शोक व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी