चरण ¨सह और देवीलाल ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया : धनखड़

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 10:52 AM (IST)
चरण ¨सह और देवीलाल ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया : धनखड़
चरण ¨सह और देवीलाल ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया : धनखड़

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह का नाम किसानों के मसीहा के रूप में लिया जाता है लेकिन उन्होंने लाभकारी फसलों के दाम के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा भी किसानों की राजनीति करते थे। अब हर फसल का दाम तय लागत से अधिक मिलेगा। भाजपा सरकार ने इसकी व्यवस्था कर दी है। कृषि मंत्री शुक्रवार को पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को 22 जुलाई की शाहाबाद रैली में पहुंचने का न्योता देने आए थे।

स्वामीनाथन आयोग की कमेटी में थे भूपेंद्र हुड्डा

कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसान आयोग बनाया, जिसके चेयरमैन प्रोफेसर स्वामीनाथन थे। उन्होंने 2006 में अपनी रिपोर्ट तैयार की। कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया। कमेटी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी थे। तब क्यों नहीं रिपोर्ट को लागू कराया।

सलमान कुर्ता उतारता है तो 100 करोड़ कमाता है, मैंने कुर्ता उतारा तो प्रदेश में 33 हजार करोड़ आए

मंत्री धनखड़ ने कहा कि जब सलमान खान कुर्ता उतारता है, तो फिल्म 100 करोड़ कमाती है। मैंने कुर्ता उतारा तो फसलों को उचित भाव मिला। इस भाव से 33 हजार 500 करोड़ रुपये आएंगे। अकेले हरियाणा में 1500 करोड़ रुपये इससे आएंगे।

chat bot
आपका साथी