सॉरी और थैंक्यू का मंत्र अपनाएं, घमंड से छुटकारा पाएं : अजय गुप्ता

जागरण संवाददाता पानीपत घमंड के चक्रव्यूह को लेकर दैनिक जागरण के पानीपत फेसबुक पेज क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:41 AM (IST)
सॉरी और थैंक्यू का मंत्र अपनाएं, घमंड से छुटकारा पाएं : अजय गुप्ता
सॉरी और थैंक्यू का मंत्र अपनाएं, घमंड से छुटकारा पाएं : अजय गुप्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत : घमंड के चक्रव्यूह को लेकर दैनिक जागरण के पानीपत फेसबुक पेज के माध्यम से शुक्रवार को एक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएएसडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने जीवन में घमंड के दुष्प्रभावों को बताया। उदाहरण देकर बताया कि घमंड और ईगो के कारण रिश्तों में भी खटास आ जाती है। सॉरी और थैंक्यू के दो मंत्रों के अपना कर खुद के साथ अपने बच्चों को भी इससे दूर रखें।

अजय गुप्ता ने कहा कि जब बच्चा पैदा होता है तो वह हर तरह से पवित्र होता है, उसमें किसी प्रकार की ईष्या, द्वेषभाव और घमंड नहीं होता। जब बच्चा समझने और सांसारिक जीवन को देखता है तो उसमें भी बड़ा होने-बनने की प्रवृति जन्म लेती है। दूसरों के महंगे कपड़े, मोबाइल फोन, बाइक और गाड़ियां देखकर अधिक प्रभाव पड़ता है। इसे पाने के लिए वह मेहनत करता है और सफल होने पर भौतिक सुख प्राप्त कर लेता है, लेकिन इस सफलता के साथ घमंड नाम की बीमारी भी पाल लेता है। सफलता और घमंड में बहुत थोड़ा अंतर है। इस घमंड के कारण कई बार वह अपने सगे-संबंधियों तक से रिश्ते बिगाड़ लेता है। जीवन में न कुछ लेकर आए थे और न ही कुछ लेकर जाना है। अपने पद-प्रतिष्ठा और भौतिक सुख की वस्तुओं पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। सब यहीं रह जाना है। आपके पद के साथ जिम्मेदारी जुड़ी हुई है। जिस प्रकार की आपने मेहनत की, उसकी प्रकार का आपको पद और जिम्मेदारी मिली। अपने से छोटे पदवालों के साथ घमंड का व्यवहार नहीं करना चाहिए। आप अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और आपसे छोटे पद वाले अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। यह एक चेन प्रक्रिया है। आपसे छोटे पद वाले आपकी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते और घमंड आपको उनका कार्य नहीं करने देता। जीवन में सफल होने के साथ घमंड-ईष्या से दूर रहना होगा। इसके लिए गलती होने पर अपनों से छोटो से माफी मांगने और उनकी सहायता धन्यवाद बोलने से कभी न हिचके। यही संस्कार अपने बच्चों को बचपन से दें। उन्हें सफलता और घमंड के बारीक अंतर को बेहतर ढंग से समझाएं।

chat bot
आपका साथी