महिला यात्री से छेड़छाड़, रोडवेज परिचालक पर केस दज

कस्बावासी एक महिला ने हरियाणा रोडवेज के बस परिचालक पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि परिचालक ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि टिकट काटने वाली नुकीली चीज से भी उस पर वार किए। मामला रविवार रात पुराना बस अड्डा का है। जब वह बस में सवार होकर दिल्ली से समालखा आ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 05:46 AM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 05:46 AM (IST)
महिला यात्री से छेड़छाड़, रोडवेज परिचालक पर केस दज
महिला यात्री से छेड़छाड़, रोडवेज परिचालक पर केस दज

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बावासी एक महिला ने हरियाणा रोडवेज के बस परिचालक पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि परिचालक ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि टिकट काटने वाली नुकीली चीज से भी उस पर वार किए। मामला रविवार रात पुराना बस अड्डा का है। जब वह बस में सवार होकर दिल्ली से समालखा आ रही थी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की बस में सवार होकर दिल्ली से समालखा आ रही थी। रात नौ बजे के करीब बस पुराना बस अड्डा पर पहुंची तो वह उतरने के लिए जैसी ही उठी तो बस परिचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो परिचालक ने उसे मारने के लिए बैग से टिकट काटने की नुकीली चीज निकाली, लेकिन अन्य यात्रियों ने उससे वो छीन लिया। महिला का आरोप है कि परिचालक ने उसके साथ गाली-गलौज भी किया। वहीं बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला यात्री की शिकायत पर बस परिचालक कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी