रफ्तार का कहर, सो रहीं तीन बहनों को कार ने रौंदा, चालक का हुआ ये हश्र Panipat News

अंबाला में एक तेज रफ्तार कार ने चारपाई पर सो रहीं तीन बहनों को कुचल दिया। इसके बाद कार खंभे से जा टकराई। लोगों ने चालक को बुरी तरह पीटा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 09:37 AM (IST)
रफ्तार का कहर, सो रहीं तीन बहनों को कार ने रौंदा, चालक का हुआ ये हश्र Panipat News
रफ्तार का कहर, सो रहीं तीन बहनों को कार ने रौंदा, चालक का हुआ ये हश्र Panipat News

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। शहर के पुराना सेशन कोर्ट के पास तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मारते हुए नजदीक चारपाई पर सो रहे तीन बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया। 

बच्चों के दादा बिरजू ने बताया किएक कार प्रेम नगर की ओर से पॉलिटेक्निक चौक की ओर जा रही थी। पुराने सेशन कोर्ट के नजदीक पहुंच कार ने एक एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू कार रेहड़ी मार्केट के पास चारपाई पर सो रही बबीता (3) अर्चना (5) और रेनू  (7) को चपेट में ले लिया।

पिटाई की वजह से कार चालक बेहोश
बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुकी। कार रुकते ही लोगों ने चालक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इससे चालक भी बेहोश हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डीएसपी मनीष सहगल भी पहुंचे। कार चालक फिलहाल बेहोशी की हालत में है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास जो आरसी मिली है वह हीरा नगर के नवीन के नाम से है।

chat bot
आपका साथी