ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम, पूछा कुत्ते ने छाती और बाजू नोची तो सिर पर चोट कैसे

मनीराम के बेटे नरेश ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या की गई है। कुत्ते ने छाती और बाजू नोची तो सिर पर चोट कैसे लगी? कंधे पर भी चोट लगी हुई थी।

By Edited By: Publish:Tue, 02 May 2017 02:31 AM (IST) Updated:Tue, 02 May 2017 03:11 PM (IST)
ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम, पूछा कुत्ते ने छाती और बाजू नोची तो सिर पर चोट कैसे
ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम, पूछा कुत्ते ने छाती और बाजू नोची तो सिर पर चोट कैसे

जेएनएन, पानीपत। रॉट वीलर कुत्ते के शिकार हुए मृतक मनीराम के शव को लेकर परिजन लघु सचिवालय पहुंच गए। फार्म हाउस के मालिक हरदीप पर हत्या का केस और उसे गिरफ्तार करने की मांग करते हुए दो घंटे तक हंगामा किया। देर शाम को हरदीप पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

परिजन रोहतक पीजीआइ से शव लेकर सोमवार दोपहर 1:15 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। वीआइपी गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मनीराम के बेटे नरेश ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या की गई है। कुत्ते ने छाती और बाजू नोची तो सिर पर चोट कैसे लगी? कंधे पर भी चोट लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें: बेटी को बचाने तालाब में उतरी थी मां, डूब कर दोनों की हुई मौत

पुलिस ने फार्म हाउस मालिक से मिलीभगत करके हत्या का मुकदमा दर्ज नही किया। जानबूझ कर गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई। जब तक हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज नही होगा, तब तक शव नही लेकर जाएंगे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगदीप दूहन, डीएसपी देशराज, शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी दूहन ने लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नही माने। हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद 3:10 बजे संस्कार के लिए शव ले गए। डीएसपी दूहन ने कहा कि जो शिकायत लिखकर दी, उसी के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

दो दिनो से चूल्हा नही जला 

ग्रामीणों ने पुलिस पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि दो दिनो से घरो मे चूल्हा नही जला है। बच्चे भूखे है। पुलिस आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही। जब तक गिरफ्तारी नही होगी, तब तक संघर्ष करते रहेगे।

यह भी पढ़ें: अगर दुलार न मिले तो आदमखोर बन मालिक को ही खा जाता है पालतू कुत्ता

फार्म हाउस पर सन्नाटा पसरा

ग्रामीणो ने बताया कि सुबह 11 बजे पुलिस अधिकारी आए था। फार्म हाउस का निरीक्षण करने के बाद अंजान व्यक्ति को डेरे मे न जाने देने के निर्देश दिए। पशुओ और कुलो की देखभाल के लिए दूसरे डेरे से नौकर आया था। पशुओ को चारा डालने के बाद गेट पर ताला लगाकर वापस चला गया। दोपहर बाद डेरे के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था।

10 दिनो तक निगरानी मे रहेगा 

पशु चिकित्सक डॉ. चिराग भारद्वाज कुलो को देखने दोपहर एक बजे फार्म हाउस पर गए। उस समय ताला लगा हुआ था। उन्होने बताया कि 10 दिनो तक कुलो पर निगरानी रखी जाएगी। सैपल पुलिस को दे दिए है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि कुलो मे रेबीज के लक्षण है या नही।

यह भी पढ़ें: बदमाशाें ने व्यापारी को किया अगवा, वाट्सएप से बची जान

कुत्तों को दूध और रोटी दी 

ग्रामीणो ने बताया कि कुत्तों को बांधकर रखा है। उसको अन्य दिनो की भांति दूध और रोटी दी। फिलहाल कुलाा सामान्य दिख रहा है। वैसे तो बहुत कम ग्रामीण डेरे की तरफ जाते थे लेकिन कुलो द्वारा नौकर के नोचने के बाद ग्रामीण डेरे की तरफ जाने से कतराने लगे है।

नोचने की बात हजम नही हो रही

फार्म हाउस से कुछ दूर पल्हेड़ी गांव है। ग्रामीणो ने बताया कि हरदीप बहुत कम आता था। खेतो का सारा काम मनीराम और रामज्वारी संभालते थे। कुलाा हर समय फार्म पर रहता है। कुलो द्वारा देखभाल करने वाले को नोचने की बात हजम नही हो रही, फिर भी जांच के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: आदमखोर कुत्ते के दूसरे केयरटेकर ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर

chat bot
आपका साथी