घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी के आरोपित को पकड़ा

थाना शहर क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर छात्रा से छेडछाड़ कर रहे आरोपित युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

By Edited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 09:22 AM (IST)
घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी के आरोपित को पकड़ा
घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी के आरोपित को पकड़ा

जागरण संवाददाता, पानीपत : थाना शहर क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर छात्रा से छेडछाड़ कर रहे आरोपित युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना शहर प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर तहसील कैंप चौकी क्षेत्र के एक घर पर पहुंची। वहां पर कच्चा कैंप के गुरुनानकपुरा का 19 वर्षीय अनमोल को पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पकड़ रखा था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपित काफी दिनों से उसका पीछा करता था। मंगलवार की शाम को आरोपित पीछा करते हुए घर में घुस गया और उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। उसने शोर मचा दिया। परिजनों ने आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित अनमोल को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी