आर्थिक गणना का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण

सातवीं आर्थिक गणना के अंतर्गत गणक घर-घर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाएंगे। इसके साथ सारा डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद सरकार की संबंधित क्षेत्रों के लिए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 07:59 AM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 07:59 AM (IST)
आर्थिक गणना का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण
आर्थिक गणना का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण

जासं, पानीपत : सातवीं आर्थिक गणना के अंतर्गत गणक घर-घर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाएंगे। इसके साथ सारा डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद सरकार की संबंधित क्षेत्रों के लिए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

डीसी सुमेधा कटारिया ने सभी अधिकारियों व प्रबुद्ध नागरिकों को इसमें अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 7वीं आर्थिक जनगणना के लिए सर्वेयर घर-घर जाकर आंकड़े इक्कठे करने का कार्य करेंगे। इस डाटा को बाद में पर्यवेक्षक सत्यापित करेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर  1800-121-4626  भी स्थापित किया गया है। गणना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों को गणकों को सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। इससे भविष्य में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

chat bot
आपका साथी