Lockdown: धार्मिक स्‍थलों के दरवाजे बंद हुए तो जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भक्‍त, हजारों लोगों का भर रहे पेट

लॉकडाउन के बाद घर से दूर शेल्‍टर होम या अन्‍य जगहों पर रह रहे जरूरतमंद भूखे पेट नहीं सो रहे। सेवादार लगातार इनकी सेवा में जुटे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 01:04 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 05:21 PM (IST)
Lockdown: धार्मिक स्‍थलों के दरवाजे बंद हुए तो जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भक्‍त, हजारों लोगों का भर रहे पेट
Lockdown: धार्मिक स्‍थलों के दरवाजे बंद हुए तो जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भक्‍त, हजारों लोगों का भर रहे पेट

पानीपत, जेएनएन। लॉकडाउन में नियम नहीं टूटे.। इसके लिए फैक्टियों के वर्करों और दिहाड़ी करने वाले मजदूरों तक भोजन पहुंचाने का बीड़ा उठा रखे हैं साईं मंदिर के संरक्षक राजकुमार डावर। भोजन बनाने से लेकर बांटने तक नियमों का पालना करवाते हैं।

ऊझा रोड पर साईं मंदिर है। बीते 24 मार्च से मंदिर का कपाट बंद है। इस कॉलोनी में ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं। लॉकडाउन में उद्योग धंधे बदं होने से इनके समक्ष भोजन का संकट गहराने लगा। संरक्षक राजकुमार डावर ने इन परिवारों को सहायता करने की ठानी।

इनसे सीखें...जगन्नाथ मंदिर धर्मशाला में शारीरिक डिस्टेेंंस से भोजन की पैकिंग करते कैलाशी सेवा समिति के सदस्य।

साईं सेवादारों से बातचीत कर प्रतिदिन 700 लोगों को भोजन उपलब्ध का लक्ष्य रखा। सेवादार मंदिर में सुबह छह बजे से भोजन बनाने आते हैं। भोजन बनाने से पहले स्वयं को सैनिटाइज करते हैं। शारीरिक दूरी बनाकर अनिवार्य रूप से फेस मास्क और हाथ में दस्ताने लगाते हैं।भोजन तैयार होने के बाद बांटने के दौरान भी लॉकडाउन का नियम नहीं टूटता है।

जिस कॉलोनी में बांटते हैं वहां टेबल पर भोजन के पैकेट रख देते हैं। कतार में एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े जरूरतमंद एक-एक पैकेट लेकर अपनी भूख मिटाते घर चले जाते हैं।

सेवा में कोई कमी नहीं आने देंगे: राजकुमार 

संरक्षक राजकुमार डावर ने बताया कि मंगलवार सुबह पीएम के राष्ट्र के नाम प्रसारित संदेश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि इन जरूरतमंद परिवारों की सेवा में कोई कमी नहीं आए। साईं भक्तों के सहयोग से एक भी जरूरतमंद व्यक्ति को घर में भूखा नहीं सोने देंगे। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को साईं बाबा का मूर्ति स्थापना दिवस मनाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस दिन मीठा प्रसाद बना कर लोगों में बांटेंगे। सेवा कार्य में कोई कमी नहीं आने देंगे।

लंगर सेवा के साथ हनुमान चालीसा पाठ 

रब दे बंदे संगठन रोजाना 2500 लोगों का पेट भर रहा है। संगठन के मुख्य सेवादार राकेश चुघ ने बताया कि देश और दुनिया को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लंगर के साथ रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मंगलवार से ही अरदास शुरू कर दी गई। डीएसपी सतीश वत्स ने मंगलवार को सतजिंदा कल्याणा मंदिर पहुंचकर लंगर सेवा का निरीक्षण कर संगठन के प्रयास की सराहना की। इस दौरान मंदिर प्रधान जयदयाल तनेजा, भूषण नागपाल, डॉ. दीपक सिंगला, जोनी चावला, त्रिलोचन सेठी, श्याम सचदेवा, जयदेव संदूजा, अनिल बत्र, शेरू मोंगिया, नीरज अरोड़ा, विक्की मिगलानी, शिवकुमार और सोमनाथ आहूजा मौजूद रहे।

गुरुद्वारे पहुंचे विधायक

पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने श्री गुरु अर्जन देव सिंह सभा, सुभाष नगर पहुंचे। यहां उन्होंने चलाई जा रही लंगर व्यवस्था को जाना। इसके साथ ही उन्होंने यहां सेवा भी दी। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से जो मदद चाहिए, उन्हें बताते रहें। वह हमेशा सेवा करने के लिए तैयार हैं।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी