हाली पार्क के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में लगे गंदगी के ढेर

वार्ड-21 की लेबर कॉलोनी, खादी कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी और आदर्श नगर के वासी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में हाली पार्क के नजदीक लगे गंदगी के ढेर से परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:49 PM (IST)
हाली पार्क के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में लगे गंदगी के ढेर
हाली पार्क के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में लगे गंदगी के ढेर

जासं, पानीपत : वार्ड-21 की लेबर कॉलोनी, खादी कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी और आदर्श नगर के वासी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में हाली पार्क के नजदीक लगे गंदगी के ढेर से परेशान हैं। स्थानीय लोगों में शिकायत के बाद भी कूड़ा उठान न होने से रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों कॉलोनियों की करीब 10 हजार की आबादी है। पार्क के आसपास झुग्गी झोपड़ियों के लोग गंदगी फेंक देते हैं। वे नेशनल ट्रिब्यूनल और पर्यावरण मंत्रालय तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। कुछ लोग श्रीराम मंदिर के सामने कूड़ा फेंक देते हैं। लोगों ने यहां पर एक तरह से डं¨पग स्टेशन बना दिया। इस सड़क से आने-जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ लोगों की शह पर झुग्गी झोपड़ी लगातार पनप रही हैं। ये लोग खुले में शौच करते हैं। इससे पार्क और सड़क पर गंदगी फैली रहती है। उक्त लोग सरेआम बिजली चोरी करते हैं। झुग्गियों में टीवी और डिश तक चलाई जाती हैं। यहां के नाले भी जाम है। बारिश के मौसम में सड़कों और गलियों पर पानी भरा रहता है। नगर निगम एक तरफ करीब 23 करोड़ रुपये हाली पार्क के सुंदरीकरण पर लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हाली पार्क के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग गंदगी फैला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी