दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती हवाओं का असर, बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

हरियाणा में ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो पारा अभी और गिरेगा। हरियाणा दिल्ली राजस्थान सहित कई राज्यों में चक्रवाती हवाओं का असर दिखेगा। जिससे मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 06:41 PM (IST)
दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती हवाओं का असर, बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी
हरियाणा में ठंड से अभी राहत नहीं।

करनाल, जागरण संवाददाता। कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार को मामूली राहत मिली है। सुबह के समय बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। घरों में दुबककर बैठे लोगों को जब बाहर सूर्यदेव की तेज रोशनी दिखाई पड़ी तो वे अपने आपको रोक नहीं पाए। कोई धूप सेंकने लगा तो कोई कपड़े सुखाने में व्यस्त रहा। हालांकि यह राहत महज तीन घंटे ही रही। तीन बजे के बाद एक बार फिर सूर्य देव के तेवर नरम पड़ गए और ठंड गिरने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। दिन के समय अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। धूप फीकी ही रही। ऊपर से सर्द बयार जारी रही। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों के लिए ठंड ज्यादा परेशानी पैदा कर रही है।

स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी गुनगुनी धूप

नागरिक अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डा. ओपी सैनी ने बताया कि सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप लेने के कई फायदे हैं। यह न केवल आपके ठंडे मौसम में गर्माहट देती है बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाती है। पांच मुख्य फायदे इस प्रकार हैं।

भरपूर विटामिन-डी मिलता है

- धूप में बैठने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है। यह हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है। इसके आलावा जोड़ों के दर्द और ठंड के कारण होने वाले शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है।

सर्दी की अकड़ने से बचाती है धूप

- सर्दी के मौसम में धूप लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ठंडे-ठंडे मौसम में आपके शरीर को गर्माहट देती है और सर्दी की अकड़न से बचाती है। धूप लेने के बाद इन दिनों आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होता है।

नींद न आने की समस्या में राहत देती धूप

- नींद न आने की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका दिमाग भी तनाव मुक्त होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। नींद के लिए यह रामबाण उपाय है।

फंगल इन्फेक्शन खत्म करने में भी प्रभावी

- शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी धूप लेना काफी फायदेमंद है। नमी के कारण होने वाले कीटाणुओं के संक्रमण को रोकने में धूप कारगर होती है।

रक्तसंचार करती बेहतर

- धूप में बैठना शरीर खून जमने की प्रक्रिया को रोकता है और रक्तसंचार बेहतर करता है। साथ ही डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी धूप लेना लाभकारी होता है।

एक बार फिर मौसम में व्यापक परिवर्तन के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। साथ ही, उसी दिन उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पर भी प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। अगले ही दिन यह जोड़ी धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश को कवर करते हुए पूर्व की ओर शिफ्ट हो जाएगी। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव में, उत्तर प्रदेश में हवा का पैटर्न बदल जाएगा। 21 से 23 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना के साथ अधिकांश स्थानों पर व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी