कैथल में कोरोना के 56 नए केस मिले, 74 हुए ठीक, सात की मौत

हरियाणा के कैथल में कोरोना के 56 नए केस मिले हैं। वहीं 74 हुए ठीक और सात की मौत हुई है। जिला का रिकवरी रेट 92.1 प्रतिशत 546 एक्टिव केस। 1 लाख 71 हजार व्यक्तियों का हो चुका है टीकाकरण।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 05:58 PM (IST)
कैथल में कोरोना के 56 नए केस मिले, 74 हुए ठीक, सात की मौत
कैथल में कोरोना संक्रमण से सात की मौत।

कैथल, जेेेेेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेेकिन मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को नए 56 केस मिले हैं, वहीं 74 लोग कोरोना से ठीक हुए है। सात लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ठीक होने वालों में नागरिक अस्पताल कैथल से 8, शाह अस्पताल से 2, सिगनस अस्पताल से 1 तथा होम आइसोलेशन में रहे 63 व्यक्ति शामिल है। जिले में 10 हजार 609 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 778 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टीव केस 546 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 44 हजार 443 में से 2 लाख 32 हजार 945 सैपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 92.1 प्रतिशत हो गया है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 56 नए केस सामने आए है। शुक्रवार को सात लोगों की मौत ई हैं, इनमें 6 पुरूष तथा 1 महिला शामिल हैं। तीन व्यक्तियों का इलाज जिला से बाहर चल रहा था। मृतकों में 48 वर्षीय छौत निवासी पुरूष, 57 वर्षीय कमालपुर निवासी पुरूष, 55 वर्षीय सौथा निवासी पुरूष व 80 वर्षीय नंदकरण माजरा निवासी महिला शामिल हैं, जिनका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था।

बॉक्स :होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की हो रही निरंतर निगरानी

जिला में 414 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलवरी की जा रही है। हॉम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 963 व्यक्तियों में से 8 हजार 549 ठीक हो चुके हैं।

ये है वैक्सीनेशन की स्थिति

जिला में अभी तक 1 लाख 71 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 45 हजार 177 व्यक्तियों को पहली डोज व 25 हजार 823 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 10 हजार 767 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 887 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 39 हजार 745 व्यक्ति व 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 13 हजार 601 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को कुल 1 हजार 861 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 19 हेल्थ केयर वर्कर, 218 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1624 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 7 हजार 580 वैक्सीन उपलब्ध है। इसमें से 3 हजार 750 कोविशिल्ड व 3 हजार 830 कोवैक्सीन है।

180 शिक्षकों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

जासं, कैथल : कोविड की महामारी के इस दौर में सरकार की तरफ से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय सभी कर्मचारियों के लिए सिविल अस्पताल के डा. दीपक राविश व उनकी टीम की देखरेख में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा पर शिविर लगा। इसमें 180 अध्यापक व अध्यापिका को कोवैक्सीन लगी। विभाग के प्राध्यापक संगठन हसला की जिला इकाई द्वारा लगाया गया। जिलाशिक्षा अधिकारी श्री अनिल शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। अध्यापिका अंजू शर्मा व काउंसलर पंकज सेतिया व अश्विनी गाबा टीकाकरण कैंप में आए हुए कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइज करवाएं और मास्क बांटकर सहयोग किया। हसला संगठन के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह व जिला महासचिव सुभाष शास्त्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी