पानीपत से हो रही कोरोना की विदाई, 11 दिनों बाद मिले 20 से अधिक संक्रमित केस

पानीपत में बीते कई दिनों से कोरोना केस बेहद कम हो गए हैं। अब तक कुल पाजिटिव 7835 केसों में से 202 एक्टिव हैं। 7448 रिकवर किए गए हैं। 83 मरीज लापता हैं अभी तक 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:33 AM (IST)
पानीपत से हो रही कोरोना की विदाई, 11 दिनों बाद मिले 20 से अधिक संक्रमित केस
पानीपत जिले में कोरोना के महज 202 ही एक्टिव केस बचे हैं

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना हार रहा है। बीते कई दिनों से कोरोना केस कम होते जा रहे हैं। पानीपत जिले में मंगलवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रसलापुर स्थित एक हैचरी के छह लोग, यमुना एंकलेव के 90 वर्षीय बुजुर्ग, मच्छरौली समालखा वासी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि 11 दिन बाद 20 से अधिक केस मिले हैं।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि स्वस्थ होने पर 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। रिफाइनरी में पिता-पुत्री की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अन्य संक्रमित डावर कालोनी, नूरवाला, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-17, कृष्णा नगर, अग्रवाल मंडी, सावन पार्क, कलंदर चौक, सेक्टर-25, गुड़ मंडी समालखा और गढ़ी छाजू में मिले हैं। सिविल सर्जन के मुताबिक मंगलवार को 574 सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में कुल पाजिटिव 7835 केसों में से 202 एक्टिव हैं। 7448 रिकवर किए गए हैं। 83 मरीज लापता हैं, अभी तक 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।

----शहर के विधायक प्रमोद विज ने बताया कि असंध रोड को फोरलेन कराने के लिए कई दिनों से लगे हुए थे। मेयर अवनीत कौर, सभी पार्षदों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। पीडब्लयूडी के एक्सईएन अजीत सिंह की देखरेख में यह काम होगा।

कोरोना मीटर

कुल संक्रमित 7835

मंगलवार को संक्रमित 22

मंगलवार को मौत 00

स्वस्थ हुए लोग 7448

कुल एक्टिव केस 202

लापता मरीज 83

अब तक मौत 102

chat bot
आपका साथी