कोरोना का कहर, अंबाला में दो की मौत, 258 लोग संक्रमित मिले
अंबाला में कोरोनो की दूसरी लहर में शुगर से ग्रस्त एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। वेंटिलेटर पर था 48 वर्षीय पुरुष और ऑक्सीजन सपोर्ट में हो रहा था बुजुर्ग का इलाज। वहीं 258 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
अंबाला, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर में शुगर की बीमारी से पीडि़त एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 48 वर्षीय पुरुष की स्थिति काफी नाजुक थी और वेंटिलेटर पर रखकर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि 61 वर्षीय बुजुर्ग ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। इसके अलावा 258 लोग कोरोना पॉजिटिव आए, जबकि अलग अलग अस्पतालों में उपचाराधीन 107 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
बुधवार को जिले में अब 2270 मरीज पॉजिटिव हैं, जिसमें होम आइसोलेट 2046 लोग हैं और 224 लोगों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोरोना के संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 248961 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सिविल सर्जन डा. कुलदीप ङ्क्षसह ने आमजन से अपील की कि वह कोरोना रूपी महामारी का खात्मा करने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें और घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाएं, सार्वजनिक स्थान पर शारीरिक दूरी बनाए रखें।
मरीजों की संख्या पर एक नजर
धनौना- 4
मंडौर - 2
सेक्टर 7 अंबाला शहर - 2
मथुरानगरी अंबाला शहर - 1
सेक्टर 8 अंबाला शहर - 7
जग्गी कालोनी अंबाला शहर - 3
काजीबाड़ा अंबाला शहर - 5
जैन बाजार अंबाला शहर - 2
जंडली अंबाला शहर - 2
पटेलनगर अंबाला शहर - 1
जगाधरी गेट अंबाला शहर - 1
ट्रब्यून कालोनी अंबाला छावनी - 4
पारस नगर अंबाला छावनी - 2
बब्याल अंबाला छावनी - 4
दयालबाग अंबाला छावनी - 2
लक्ष्मीनगर अंबाला शहर - 2
पटेल नगर अंबाला छावनी - 2
मोखा माजरा- 4
रेलवे कालोनी अंबाला छावनी - 4
रेल विहार अंबाला छावनी - 2
मङ्क्षहदर नगर अंबाला शहर - 2
बलदेव नगर अंबाला शहर - 2
सेक्टर 1 अंबाला शहर - 4
ङ्क्षसघावाला अंबाला शहर - 1
निकलसन रोड अंबाला छावनी - 7
महेशनगर अंबाला छावनी - 2
हरीश विहार अंबाला - 4
शास्त्री कालोनी अंबाला छावनी - 3
12 क्रास रोड अंबाला छावनी - 2
बैंक कालोनी अंबाला छावनी - 2
अशोक नगर अंबाला छावनी - 1